ICC Women's T20I Rankings में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इस स्थान पर है भारतीय महिला टीम

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :05 May 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Australia extend lead at top of ICC Women's T20I Team Rankings ahead of T20 WC

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

आईसीसी ने मंगलवार को पुरुष टीम रैंकिंग के बाद महिला टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग भी जारी कर दिया. आईसीसी टीम रैंकिंगस में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम टॉप पर है. वो इस पायदान पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है.

विज्ञापन

ICC Women’s T20I Rankings: आईसीसी ने अपडेटेड रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबले को पूरा वेटेज (100 प्रतिशत) दिया गया, जबकि पिछले दो वर्षो के नतीजों को 50 प्रतिशत वेटेज मिला है. नई रैंकिंग के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 287 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है.

वहीं रैंकिंग में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड की महिला टीम ने 12 पॉइंट्स की बढ़त हासिल करते हुए दूसरे पायदान पर पहुंची. जबकि भारतीय महिला टीम 264 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है.

आईसीसी टी20 अपडेटेड महिला टीम रैंकिंग

स्थान (Pos)टीममैचअंक (Points)रेटिंग
01ऑस्ट्रेलिया216022287
02इंग्लैंड256865275
03भारत338722264
04न्यूजीलैंड246075253
05साउथ अफ्रीका327762243
06वेस्टइंडीज245712238
07श्रीलंका296871237
08पाकिस्तान214546216
09आयरलैंड346799200
10बांग्लादेश285577199

रैंकिंग में टॉप-16 टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो महिला टी20 क्रिकेट में शीर्ष टीमों के बीच लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन न्यूजीलैंड 253 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 243 पॉइंट्स के साथ टॉप-5 टीमों में शामिल है.

अंतिम पांच टीमों में कांटे की जंग

वेस्टइंडीज की टीम 238 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे, श्रीलंका 237 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर है. दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक पॉइंट्स का अंतर है. वहीं 216 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान की टीम 8वें नंबर पर है. आयरलैंड 200 पॉइंट्स के साथ 9वें और बांग्लादेश 199 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर है. दोनों के बीच भी सिर्फ एक ही पॉइंट्स का अंतर है.

अमेरिका को हुआ फायदा

रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाली मुख्य टीमों में अमेरिका (यूएसए) दो स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गया है, जिसने 98 की रेटिंग हासिल की है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसका लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. जर्मनी को भी काफी फायदा हुआ है, जिसे 10 रेटिंग प्वाइंट्स मिले हैं, जिससे वह छह स्थान ऊपर चढ़कर शीर्ष 30 टीमों में शामिल हो गया है और 29वें स्थान पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ICC T20I Ranking में भारत टॉप पर, टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनने का मिला इनाम

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola