ICC Test Rankings: रैंकिंग में नीचे खिसके गिल-बुमराह, श्रीलंका में चमके पडिक्कल ने लगाई लंबी छलांग

Updated:
विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल (फोटो—BCCI)

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिला-जुला नतीजा आया है. कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग में गिरावट हुई है. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से बड़ी छलांग लगाई है.

विज्ञापन

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिला-जुला नतीजा सामने आया है. टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग में गिरावट हुई है. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल को इसका बड़ा फायदा मिला है.

विज्ञापन

पंत अब भी भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

शुभमन गिल को बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ है. श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले गिल अब नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. भारत की ओर से टेस्ट रैंकिंग में सबसे ऊपर अब भी ऋषभ पंत हैं. पंत सातवें स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अपनी 11वीं रैंकिंग बरकरार रखी है और वह फिलहाल टॉप-10 से एक कदम दूर हैं.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1हैरी ब्रूकइंग्लैंड856
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया840
3जो रूटइंग्लैंड820
4ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया811
5टेम्बा बावुमादक्षिण अफ्रीका775
6रचिन रवींद्रन्यूजीलैंड740
7ऋषभ पंतभारत713
8डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड710
9शुभमन गिलभारत709
10कामिंदु मेंडिसश्रीलंका706

पडिक्कल को शानदार प्रदर्शन का इनाम

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज देवदत्त पडिक्कल के लिए यादगार रही. उन्होंने सीरीज में 328 रन बनाए और दो शतक जड़े. उनके इस शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिखाई दिया है. पडिक्कल ने पांच स्थान की छलांग लगाते हुए अब 54वां स्थान हासिल कर लिया है. सीरीज में वह भारत के सबसे प्रभावी बल्लेबाजों में शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: Krunal Pandya: अफगानिस्तान सीरीज में शामिल नहीं होने के बाद छलका क्रुणाल पांड्या का दर्द, इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की अपनी फीलिंग्स

बुमराह की रैंकिंग भी गिरी

गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को भी नुकसान हुआ है. वह दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बुमराह श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. घुटने में चोट लगने के बाद वह जुलाई के मध्य से क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. उनकी वापसी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी.

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया872
2मैट हेनरीन्यूजीलैंड861
3जसप्रीत बुमराहभारत853
4पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया841
5ओली रॉबिन्सनइंग्लैंड831
6मार्को यानसेनदक्षिण अफ्रीका825
7कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीका807
8स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलिया804
9नोमान अलीपाकिस्तान785
10जोश हेजलवुडऑस्ट्रेलिया783

श्रीलंकाई बल्लेबाज को भी फायदा

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भी रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है. भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट में जुझारू शतक लगाने के बाद वह 29 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी फायदा हुआ है. पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में आठ विकेट लेने के बाद उन्होंने छह स्थान की छलांग लगाई और अब टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इसी मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले जोश टंग भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. मैच में कुल नौ विकेट लेने के बाद वह संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके साथ बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम भी इसी स्थान पर हैं. गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में मिशेल स्टार्क अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड दौरे पर 3 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, YouTube पर होगी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola