Harpreet Brar Impact Player Rule: इम्पैक्ट प्लेयर नियम से क्यों परेशान हैं हरप्रीत बरार? खुद बताई पूरी कहानी
हरप्रीत बरार ने इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर क्या कहा (एक्स)
Harpreet Brar Impact Player Rule: पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार ने बताया इम्पैक्ट प्लेयर नियम से क्यों बिगड़ा टीम का समीकरण और क्यों चाहते हैं इसका खत्म होना.
Harpreet Brar Impact Player Rule: पंजाब किंग्स के लिए 2019 से खेल रहे हरप्रीत बरार टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं. इसके बावजूद पिछले दो सीजन में उन्हें ज्यादातर समय बेंच पर ही बैठना पड़ा है. 2026 में भी बरार को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. अब उन्होंने बताया है कि आखिर उनकी मुश्किल क्या है और क्यों वह इम्पैक्ट प्लेयर नियम के खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं.
विराट कोहली, मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स को किया था आउट
हरप्रीत बरार के आईपीएल करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन 2021 में RCB के खिलाफ आया था. उन्होंने लगातार गेंदों पर विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया और फिर एबी डिविलियर्स का विकेट लेकर तीन बड़े नामों को पवेलियन भेज दिया. बरार अब तक आईपीएल में मैक्सवेल को चार बार और कोहली को दो बार आउट कर चुके हैं. लेकिन उनके लिए विराट का विकेट सबसे खास है. वहीं बरार की एक बड़ी इच्छा अभी बाकी है कि वह आईपीएल में शुभमन गिल को आउट करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़े- Mohammad Yousuf on PCB: मोहम्मद यूसुफ ने PCB को घेरा, 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के फैसले पर उठाए सवाल
इम्पैक्ट प्लेयर नियम से बिगड़ा पूरा समीकरण
बरार का कहना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद उनकी टीम में जगह और बल्लेबाजी की भूमिका दोनों बदल गई हैं. पहले वह नंबर-7 के आसपास बल्लेबाजी कर सकते थे, जिससे टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के साथ बल्लेबाजी की गहराई भी मिलती थी. अब टीम को अगर ज्यादा बल्लेबाजी की जरूरत होती है तो बरार की जगह अतिरिक्त बल्लेबाज या तेज गेंदबाज को प्राथमिकता मिल सकती है. यही वजह है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा.
सीजन 2026 में सिर्फ दो मैच
सीजन 2026 में बरार ने दो मुकाबले खेले. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 25 रन दिए. इसके बाद RCB के खिलाफ उन्होंने 35 रन देकर दो विकेट लिए और जैकब बेथेल व देवदत्त पडिक्कल को आउट किया. इसके बावजूद उन्हें नियमित तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.
बरार बोले- इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म हो तो मेरे लिए बेहतर
बरार ने साफ कहा कि
वह इस नियम के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वह हर मैच खेलना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वह पिछले आठ साल से अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे. उनका कहना है कि अगर इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होता है और टीम में गेंदबाजी को ज्यादा महत्व मिलता है, तो उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान हो सकता है.
इसे भी पढ़े- Team India BCCI Meeting: Team India पर BCCI की बड़ी बैठक कल, फिटनेस और World Cup 2027 का बनेगा रोडमैप
टीम से बाहर होना दुख देता है, लेकिन टीम पहले
लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अगले मैच में बाहर बैठना बरार के लिए आसान नहीं है. वह मानते हैं कि
इससे दुख होता है, लेकिन टीम की जरूरत को सबसे ऊपर रखना जरूरी है. बरार ने ऑफ-सीजन कैंप में अपनी गेंदबाजी, फिटनेस और खेल को बेहतर करने पर काम किया है. अब उनकी कोशिश साफ है कि अच्छा प्रदर्शन करना और पंजाब किंग्स के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए