युवराज सिंह का फूटा गुस्सा, हरप्रीत बरार को सरेआम लगा दी क्लास 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Yuvraj Singh and the Punjab Kings players

युवराज सिंह और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

Yuvraj Singh: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ की एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय चर्चा में है. हरप्रीत ने प्रियांश आर्या और अर्शदीप सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी.

विज्ञापन

Yuvraj Singh: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ टीम के साथी प्रियांश आर्या और अर्शदीप सिंह भी नजर आ रहे हैं. लेकिन इस फोटो पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसकी वजह से फैंस काफी हैरान हो गए हैं.

“चप्पलों से पिटने का टाइम आ गया है”

दरअसल, पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने टीम के साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या और अर्शदीप सिंह के साथ एक फोटो पोस्ट की थी. इस पर टीम के पूर्व कप्तान युवराज सिंह ने शुद्ध पंजाबी अंदाज में चुटकी लेते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था- “तुहाड़े सरियां ई चपलां दा टाइम हो गया है हुं.” इसका मतलब हुआ कि ‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है.’ हालांकि, युवी ने यह कमेंट मजाकिया तौर पर किया था, लेकिन टीम के बाहर होने के बाद फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पर्दे के पीछे से चमकाया भारतीय क्रिकेटर्स का हुनर

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मैदान से दूर रहकर भी भारतीय क्रिकेट को संवारने का जिम्मा उठाया हुआ है. पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने पंजाब और देश के कई क्रिकेटरों के साथ कड़ी मेहनत की है, जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया देख रही है.

संजू सैमसन को बनाया ‘वर्ल्ड कप हीरो’

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले युवराज सिंह के साथ खास प्रैक्टिस की थी. युवी पाजी की उस ट्रेनिंग का ऐसा असर हुआ कि संजू ने टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने.

गिल और अभिषेक शर्मा भी चमके

युवराज सिंह के मार्गदर्शन का जादू सिर्फ संजू पर ही नहीं, बल्कि आज के नए स्टार्स पर भी चला है. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के उस ‘पहले बैच’ के खिलाड़ी हैं, जिनकी स्किल को निखारने में युवी ने सालों मेहनत की है. पंजाब से आने वाले इन दोनों बल्लेबाजों के शॉट्स और आक्रामक खेल में आज भी युवराज सिंह की झलक साफ दिखाई देती है.

पंजाब के लड़कों को सीधा फायदा

इसके अलावा, हरप्रीत बराड़ और अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इस वजह से उन्हें युवराज सिंह के अनुभव से करीब से काफी कुछ सीखने का मौका मिला है, जो उनके खेल में साफ नजर आता है.

राजस्थान ने तोड़ा सपना

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है. 24 मई को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 69वें मैच में 30 रनों से हरा दिया. इस नतीजे के साथ ही राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. जबकि पंजाब किंग्स (15 अंक) और केकेआर (13 अंक) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं.

यह भी पढ़े- तय हुईं प्लेऑफ की 4 टीमें, यहां देखें क्वालिफायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola