चार पिंट बीयर लेकर जा रहा था फैन, सीट तक पहुंचने से पहले हुआ ‘खेल खत्म’! VIDEO देख हंस पड़ा पूरा स्टेडियम

Updated:
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट, बीयर मोमेंट (एक्स)

चार पिंट बियर लेकर जा रहे फैन की सीट तक पहुंचने से पहले ही सारी बियर गिर गईं. हेडिंग्ले स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाने पर दर्शकों को खूब हंसाया.

विज्ञापन

Pakistan vs England Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर तो क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला, लेकिन स्टेडियम की गैलरी में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे हेडिंग्ले स्टेडियम को हंसा दिया. एक फैन चार पिंट बीयर लेकर अपनी सीट की तरफ जा रहा था, लेकिन सीट तक पहुंचने से पहले ही सारी बीयर जमीन पर गिर गई. इसके बाद जो हुआ, वह इस मैच के सबसे मजेदार पलों में शामिल हो गया.

विज्ञापन

चार पिंट लेकर निकला था फैन

फैन ने चार बीयर के पिंट एक कार्डबोर्ड ट्रे में रखे थे. वह स्टैंड में सीढ़ियों से होते हुए अपनी सीट की ओर बढ़ रहा था. शुरुआत में सब कुछ ठीक नजर आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि वह आराम से अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगा.

अचानक बिगड़ गया पूरा खेल

सीट के करीब पहुंचते-पहुंचते ट्रे एक तरफ झुक गई. चारों पिंट का वजन कार्डबोर्ड ट्रे के लिए शायद ज्यादा हो गया था. देखते ही देखते ट्रे ने जवाब दे दिया और एक के बाद एक चारों बीयर सीढ़ियों और फर्श पर जा गिरीं. आसपास बैठे दर्शक भी कुछ नहीं कर पाए. वे बस देखते रह गए कि फैन की चारों बीयर कैसे बर्बाद हो गईं.

इसे भी पढ़े- जिस सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीती T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, वही अब टीम में वापसी के लिए क्यों तरस रहे हैं?

फैन ने भी नहीं खोया हौसला

इतने बड़े नुकसान के बावजूद फैन ने इस घटना को दिल पर नहीं लिया. वह हंसते हुए नजर आया और इसके बाद गिरी हुई बीयर को साफ करने में जुट गया. अगर स्टेडियम के कैमरे ने इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड नहीं किया होता, तो शायद यह घटना वहीं खत्म हो जाती.

बड़ी स्क्रीन पर दिखा हादसे का रिप्ले

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. स्टेडियम के कैमरों में कैद फुटेज को बाद में हेडिंग्ले की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया. जैसे ही दर्शकों ने अपनी आंखों के सामने उस फैन की चारों बीयर को एक-एक करके गिरते देखा, पूरे स्टेडियम में ठहाके गूंजने लगे. दर्शकों ने हंसने के साथ तालियां बजाईं और जमकर शोर मचाया. कुछ देर के लिए क्रिकेट से ज्यादा चर्चा इस बीयर वाले हादसे की होने लगी.

टेस्ट मैच का अनोखा मनोरंजन

टेस्ट क्रिकेट को आमतौर पर धैर्य और लंबे मुकाबले के लिए जाना जाता है, लेकिन स्टेडियम में ऐसे छोटे-छोटे पल माहौल को यादगार बना देते हैं. एक फैन, चार पिंट बीयर और एक कमजोर ट्रे ने हेडिंग्ले में मौजूद दर्शकों को ऐसा मनोरंजन दिया, जिसे वे शायद मैच खत्म होने के बाद भी याद रखेंगे.

इसे भी पढ़े- कोलंबो में टीम इंडिया का खास स्वागत, हाई कमिश्नर संतोष झा ने खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola