जिस सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीती T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, वही अब टीम में वापसी के लिए क्यों तरस रहे हैं?
सूर्यकुमार यादव (एक्स)
टीम इंडिया के कप्तान से टीम से बाहर तक का सफर. सूर्यकुमार यादव नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. क्या 'मिस्टर 360' फिर वापसी करेंगे?
Suryakumar Yadav: कल का राजा आज रंक हो जाए, तो हैरान नहीं होना चाहिए. कहते हैं, वक्त बदलते देर नहीं लगती. यह बात भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से बेहतर शायद ही कोई समझ सकता है. एक वक्त था जब सूर्या टीम इंडिया के टी-20 कप्तान थे और अब वह टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
कप्तानी गई, फिर टीम से भी बाहर हुए
सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को टी-20 क्रिकेट में कई बड़ी जीत दिलाई. लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सफर में भी उनकी अहम भूमिका रही. लेकिन हालात अचानक बदले. कप्तानी उनसे छिन गई और यूके दौरे के लिए टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई.
इसे भी पढ़े- कोलंबो में टीम इंडिया का खास स्वागत, हाई कमिश्नर संतोष झा ने खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया
नेट्स में खुद को दे रहे कड़ी चुनौती
टीम से बाहर होने के बाद सूर्या अब अपनी वापसी की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि प्रैक्टिस को मैच से ज्यादा मुश्किल बनाना चाहिए. नेट्स में खुद पर जितना दबाव डालेंगे, मैच के दौरान उतना ही शांत रहना आसान होगा.
टीम इंडिया में वापसी के लिए एक ही रास्ता
सूर्यकुमार का यह वीडियो देखकर साफ है कि वह टीम में दोबारा जगह बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. जानकारों का मानना है कि अब उनके लिए वापसी आसान नहीं होगी और उन्हें घरेलू क्रिकेट समेत हर मौके पर खुद को साबित करना पड़ सकता है. ऐसे में नेट्स में उनकी कड़ी मेहनत काफी अहम है.
परिवार के साथ भी बिता रहे वक्त
क्रिकेट से दूर सूर्या परिवार को भी समय दे रहे हैं. हाल ही में वह पहली बार पिता बने हैं. 7 मई 2026 को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम रिद्धिमा रखा गया है. सूर्या फिलहाल फादरहुड का भी पूरा आनंद ले रहे हैं. दोनों की शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘मिस्टर 360’ सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में दोबारा जगह बना पाते हैं या नहीं.
इसे भी पढ़े- पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को कोर्ट ने किया बरी, आखिर किस मामले में फंसे थे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए