कब, कहां और कैसे देखें महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

नैट साइवर ब्रंट और सोफी मोलिनक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं. जानिए मैच का समय, वेन्यू और लाइव टेलीकास्ट-स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.
ENG W vs AUS W Final Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (5 जुलाई) को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक लॉर्ड्स में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया है.
ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में उतरेगी, जबकि इंग्लैंड पांचवीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगा.
इंग्लैंड का अजेय रिकॉर्ड
इंग्लैंड के पास घरेलू मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने का मौका होगा. 2009 से लेकर मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक इंग्लिश टीम अपने घर में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सभी 11 मुकाबले जीत चुकी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सातवां खिताब जीतने के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना होगा.
कब खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार, 5 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल?
यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
कहां देखें इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल?
फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
कैसा रहा दोनों टीमों का सफर?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि नेट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने भी सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. अब लॉर्ड्स में दोनों अजेय टीमों के बीच यह तय होगा कि महिला टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
क्लोजिंग सेरेमनी में भी लगेगा चार चांद
मैदान पर होने वाले रोमांचक मुकाबले के अलावा फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. विश्व प्रसिद्ध गायिका रीटा ओरा और म्यूजिक ग्रुप क्लीन बैंडिट अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे फैंस को खेल के साथ मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली टीम में नहीं मिला मौका, पिता के एक फैसले ने रातोंरात बदली संजू सैमसन की किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










