COVID-19 : दुती चंद के लिये यूरोपीय स्पर्धाओं के दरवाजे बंद, ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर खतरा
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 9:21 PM
भारत की फर्राटा क्वीन दुती चंद के लिये ओलंपिक का टिकट कटाना मुश्किल हो गया है क्योंकि कोविड 19 महामारी के कारण वह जर्मनी में अभ्यास सह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही है.
नयी दिल्ली : भारत की फर्राटा क्वीन दुती चंद के लिये ओलंपिक का टिकट कटाना मुश्किल हो गया है क्योंकि कोविड 19 महामारी के कारण वह जर्मनी में अभ्यास सह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही है.
दुती को जर्मनी में दो मार्च से ओलंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना था, लेकिन वीजा और प्रायोजन मिलने के बावजूद वह कोरोना वायरस के कारण नहीं जा सकी. दुती ने पटियाला से कहा, मुझे जर्मनी में दो मार्च से अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा में भाग लेना था. मुझे यूरोप में कुछ अच्छी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था ताकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकूं लेकिन कोरोना वायरस के कारण मेरी योजनाओं पर पानी फिर गया.
उन्होंने कहा, मैने वीजा और बाकी यात्रा दस्तावेज बना लिये थे और मैं जर्मनी जाने को तैयार थी कि मुझे वहां से संदेश मिला कि कोरोना वायरस के कारण मैं वहां नहीं आऊं. मैं बहुत निराश हूं. यह पूछने पर कि जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का उन्हें कितना यकीन है, उन्होंने कहा , मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि मैं क्वालीफाई नहीं कर सकूंगी. उन्होंने कहा , ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना कठिन है क्योंकि क्वालीफिकेशन मार्क 11.15 सेकंड है. यूरोप में प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है जो वहां संभव नहीं है.
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि चार और पांच अप्रैल को होने वाला जिम्नास्टिक टेस्ट टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है. आयोजकों ने कहा कि जापान जिम्नास्टिक संघ ने लयबद्ध जिम्नास्ब्टिक ऑल अराउंड विश्व कप रद्द कर दिया है.
कोरोना वायरस महामारी के बावजूद तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और आईओसी ने बार बार कहा है कि ओलंपिक 24 जुलाई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे लेकिन एक स्थानीय सर्वे में 70 प्रतिशत जापानियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खेल समय पर होंगे. ओलंपिक मशाल शुक्रवार को यूनान से विमान से यहां पहुंचेगी. चार महीने तक चलने वाली मशाल रिले 26 मार्च को शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










