CWG 2026: मीराबाई से नीरज चोपड़ा तक... किस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा सरकारी फंडिंग? देखें पूरी लिस्ट
नीरज चोपड़ा और मीराजबाई चानू (फोटो- सोशल मीडिया /AI)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया, लेकिन इन सफलताओं के पीछे वर्षों की तैयारी और करोड़ों रुपये की सरकारी सहायता भी रही.
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत चौथे स्थान पर रहा. हालांकि बर्मिंघम 2022 के मुकाबले भारत के खाते में 22 पदक कम आए, क्योंकि इस बार शूटिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी जैसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे. भारत के लिए सबसे सफल खेल मुक्केबाजी और एथलेटिक्स रहे, जहां 10-10 मेडल मिले. इसके बाद वेटलिफ्टिंग में 8 और पैरा एथलेटिक्स में 6 पदक आए.
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
एथलीट गुलवीर सिंह भारत के इकलौते खिलाड़ी रहे जिन्होंने एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो व्यक्तिगत पदक जीते. उन्होंने 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने.
गुलवीर अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में नियमित ट्रेनिंग करते हैं. उन्हें इस कॉमनवेल्थ गेम्स चक्र के दौरान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) योजना के तहत 30.40 लाख रुपये और ACTC (Annual Calendar for Training and Competition) के तहत 25.32 लाख रुपये की सहायता मिली.
मीराबाई और नीरज को मिली सबसे ज्यादा सहायता
सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) और ACTC के जरिए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, विदेशी कोच, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, उपकरण, स्पोर्ट्स साइंस, फिजियोथेरेपी और पोषण जैसी सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता दी गई.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: किस खेल ने बढ़ाया भारत का मान, कौन रहा फिसड्डी? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को मिली सहायता इस प्रकार रही
| खिलाड़ी | TOPS फंडिंग | ACTC फंडिंग |
| नीरज चोपड़ा | ₹3.27 करोड़ | ₹3.38 करोड़ |
| मीराबाई चानू | ₹1.66 करोड़ | ₹14.01 लाख |
| मुरली श्रीशंकर | ₹97.02 लाख | ₹14.15 लाख |
| गुलवीर सिंह | ₹30.40 लाख | ₹25.32 लाख |
| तेजस्विन शंकर | ₹47.01 लाख | ₹7.90 लाख |
विदेशों में लगाए गए विशेष ट्रेनिंग कैंप
ग्लास्गो गेम्स से पहले भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग देशों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया. ट्रैक एंड फील्ड और पैरा एथलीटों ने पोलैंड के स्पाला ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास किया. मुक्केबाजों ने बेलफास्ट में ट्रेनिंग ली, जबकि वेटलिफ्टर्स ने बर्मिंघम और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम ने साउथ एसेक्स में तैयारी की. इन सभी शिविरों का खर्च ACTC और TOPS के तहत उठाया गया.
क्या है TOPS योजना?
टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) की शुरुआत 2014 में खेल मंत्रालय ने की थी. इसका उद्देश्य ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव को DSP पद पर प्रमोशन, CM विष्णु देव साय ने दिया 30 लाख का इनाम
इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें विदेशी ट्रेनिंग, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, कोच, स्पैरिंग पार्टनर, स्पोर्ट्स साइंस, मेडिकल सपोर्ट, पोषण, मानसिक प्रशिक्षण, यात्रा और अन्य जरूरी खर्च शामिल होते हैं. खिलाड़ियों का प्रदर्शन समय-समय पर समीक्षा के आधार पर परखा जाता है और उसी के अनुसार सहायता जारी रहती है.
2036 ओलंपिक की तैयारी पर सरकार का बड़ा निवेश
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावेदार है. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 2026-27 से 2030-31 तक 36,441 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है. इसमें 29,054 करोड़ रुपये सिर्फ 'खेलो इंडिया' योजना और 7,387 करोड़ रुपये राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSFs) के लिए निर्धारित किए गए हैं. अब भारतीय खिलाड़ियों की अगली बड़ी चुनौती सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल होंगे. इसके बाद 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और 2036 ओलंपिक की तैयारियों पर भी पूरा फोकस रहेगा.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 का समापन: भारत ने जीते 39 मेडल, जानिए किस खेल में मिले सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










