रोनाल्डो के एक 'लाइक' ने मचा दिया बवाल, फीफा पर लगे अर्जेंटीना का पक्ष लेने के आरोप

Updated:
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (एक्स)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम ‘लाइक’ ने फुटबॉल जगत में नई बहस छेड़ दी है. आखिर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है, जानिए इस खबर में

विज्ञापन

Ronaldo Like Fuels Controversy: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए एक 'लाइक' ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर ने एक इंस्टाग्राम वीडियो को लाइक किया, जिसमें फीफा पर आरोप लगाया गया था कि उसने अर्जेंटीना को 2026 फीफा विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में मदद की. रोनाल्डो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके इस कदम ने मेसी और अर्जेंटीना को लेकर चल रही बहस को फिर हवा दे दी है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा लाइक वीडियो (इंस्टाग्राम)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा लाइक वीडियो (इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में रोनाल्डो का वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट (@cristiano) उस वीडियो को लाइक करने वालों की लिस्ट में दिखाई दे रहा है. यह वीडियो स्पेनिश टीवी कार्यक्रम 'Espejo Público' के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया था. वीडियो में पत्रकार पिलर रोड्रिग्ज़ लोसांटोस ने दावा किया कि अर्जेंटीना को नॉकआउट मुकाबलों में रेफरी और वीडियो असिस्टेंट रेफरी ( VAR ) के फैसलों का फायदा मिला और फीफा ने उसकी राह आसान बनाई. वीडियो में यहां तक कहा गया कि अर्जेंटीना कई मैच पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकता था, लेकिन फीफा के समर्थन के कारण वह फाइनल तक पहुंचा. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में अब तक कोई आधिकारिक या निर्णायक सबूत सामने नहीं आया है.

अर्जेंटीना का मिस्र के साथ विवाद

2026 विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की 3-2 की जीत के बाद विवाद और बढ़ गया था. उस मुकाबले में VAR की मदद से मिस्र का एक गोल रद्द कर दिया गया, जबकि अर्जेंटीना के विजयी गोल से पहले मिस्र की पेनल्टी अपील भी खारिज कर दी गई. इन फैसलों के बाद मिस्र फुटबॉल संघ (EFA) ने फीफा के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, फीफा के रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि रेफरी के फैसले नियमों के अनुसार लिए गए. अब तक फीफा के खिलाफ किसी भी तरह की मैच फिक्सिंग या पक्षपात का कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है.

AFA कर रही जांच का सामना

इसी बीच, अलग मामले में अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) अमेरिकी एजेंसियों की वित्तीय जांच का सामना कर रहा है. यह जांच अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक सौदों और करोड़ों डॉलर के लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि, इस जांच का विश्व कप में अर्जेंटीना के प्रदर्शन या रेफरिंग विवाद से कोई संबंध नहीं है. रोनाल्डो के एक 'लाइक' ने फुटबॉल जगत में नई बहस जरूर छेड़ दी है, लेकिन जब तक आधिकारिक तौर पर कोई सबूत सामने नहीं आता, तब तक फीफा पर लगे पक्षपात के आरोप केवल दावों और अटकलों तक ही सीमित हैं.

ये भी पढ़ें :कोच की बेटी से प्यार, फिर ब्रेकअप... ऐसी रही स्पेन स्टार फेरन टॉरस की लव लाइफ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola