Yuvraj Singh Wife: बला की खूबसूरत हैं युवराज सिंह की पत्नी हेजल, लाखों दिलों पर करती हैं राज

Updated:
विज्ञापन
Yuvraj Singh Hazel Keech

Yuvraj Singh Hazel Keech

Yuvraj Singh Wife: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. मास्टर्स लीग टी20 क्रिकेट के सेमीफाइनल में युवी ने 7 छक्कों से सजी पारी खेली. जिसके बाद वो काफी चर्चा में हैं. युवी का क्रिकेट करियर जितना चर्चा में रहता है, उतना ही उनका निजी जिंदगी. क्रिकेट फैन्स उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने की कोशिश में लगे रहते हैं. यहां आपको उनकी पत्नी हेजल कीच के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Yuvraj Singh Wife: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच बला की खूबसूरत हैं. उनकी खूबसूरती किसी और बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है. इंग्लैंड में जन्मीं हेजल, जब 18 साल की थीं तक वो भारत आ गईं.

हेजल कीच ने मॉडिंग के रूप में अपने करियर की शुरुआत की बाद में बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री काम कीं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया.

Hazel Keech yuvraj
Hazel keech yuvraj

युवराज सिंह और हेजल कीच 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की प्यार की कहानी काफी इंटरेस्टिंग है. हेजल जब भारत आईं तो उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला. बाद में बॉलीवुड फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ. हेजल सबसे पहले सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड में काम करने का मौका मिला.

Hazel Keech
Hazel keech

हेजल बिग बॉस सीजन 7 में नजर आई थीं, हालांकि पहले ही हफ्ते में वो बाहर हो गईं. उसके बाद हेजल झलक दिखला जा सीजन 6 में नजर आईं. फिर कॉमेडी सर्कस में भी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं.

हेजल कीच का फिल्मों में सफर लगभग समाप्त हो चुका है और वो अपने पति युवराज सिंह और अपने बच्चों को पूरा समय देती हैं. हेजल एक अच्छी पत्नी, मां और बहू के रूप में जानी जाती हैं.

हेजल सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर हमेशा हेजल अपना और परिवार का फोटो शेयर करती रहती हैं. इंस्टा बायो में उन्होंने अभिनेत्री. डांसर. कॉमेडियन. रिग्रेशन थेरेपिस्ट और मां लिखा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola