ePaper

Year Ender 2023 Virat Kohli: विराट कोहली के लिए शानदार रहा यह साल, सचिन के सामने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Updated at : 18 Dec 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Year Ender 2023 Virat Kohli: विराट कोहली के लिए शानदार रहा यह साल, सचिन के सामने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Mumbai: India's Virat Kohli celebrates his 50th century, breaking Sachin Tendulkar's most ODI hundreds record, during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI11_15_2023_000422A)

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए साल 2023 सबसे शानदार रहा है. काफी समय ये खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने 2023 में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने सचिन के सामने सचिन का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन
undefined

Virat Kohli In Year 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2023 लाजवाब रहा. भले ही उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला हो, लेकिन वनडे और टेस्ट में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है.

undefined

साल 2023 में विराट कोहली ने कुछ ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिसे तोड़ पाना अब आने वाली पीढ़ी के लिए काफी मुश्किल होगा. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अपना 50वां वनडे शतक जड़ा.

undefined

अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड उन्होंने सचिन के सामने ही तोड़ा और मैदान पर झुककर उन्हें सलाम किया. इस समय वह 50 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

undefined

विराट कोहली का फॉर्म वनडे वर्ल्ड कप में अपने चरम पर था. उन्होंने कुल 11 मैचों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए. उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामें चुना गया. आज तक वर्ल्ड कप में कोई भी बल्लेबाज 700 के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है.

undefined

वर्ल्ड कप के दौरान ही विराट ने पहले सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, उसके बाद उनका यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. काफी समय पहले सचिन ने भविष्यवाणी की थी कि उनका रिकॉर्ड विराट या रोहित में से कोई तोड़ेगा.

undefined

देखा जाए तो इस साल से पहले विराट कोहली अपने फॉर्म से जूझ रहे थे. पिछले साल वह सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में टॉप पांच में भी शामिल नहीं थे. लेकिन इस साल जो उनका बल्ला चला तो उन्होंने इतने रिकॉर्ड अपने नाम किए, जितना एक साल में किसी बल्लेबाज ने नहीं किया होगा.

undefined

इस साल कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने को काफी पीछे छोड़ दिया है.

undefined

आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली ने साल 2023 में 27 वनडे मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 72.47 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से 1377 रन बना डाले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक निकले हैं. इसी साल उन्होंने अपने करियर को सवोच्च स्कोर 166 रन भी जड़ा.

undefined

केवल वनडे ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में भी विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने साल 2023 में सात टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 55.70 की औसत से 557 रन बनाए हैं. इस बीच उन्होंने दो टेस्ट शतक भी जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके 8676 रन हो गए हैं.

undefined

इन सब के बावजूद विराट कोहली ने इस साल एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है. फिर भी माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम में विराट का नाम जरूर होगा और वहां भी अपनी सफलता का परचम जरूर लहराएंगे. आईपीएल में आरसीबी के लिए विराट एक और सीजन खेलने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola