ePaper

IND vs AUS Dream 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे मालामाल, यहां देखिए ड्रीम11 की बेस्ट टीम

Updated at : 07 Jun 2023 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS Dream 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे मालामाल, यहां देखिए ड्रीम11 की बेस्ट टीम

WTC फाइनल में के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

IND vs AUS Dream 11 Prediction: WTC फाइनल में के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस खिताबी भिड़ंत के में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. वहीं कंगारू टीम की कमान पैट कमिंस संभालते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए जमकर तैयारियां की. ऐसे में फाइनल की यह टक्कर बेहद जोरदार होने वाली है. वहीं इस मुकाबले से पहले आज हम आपको ड्रीम11 की बेस्ट टीम के बारे में बताएंगे.

पिच रिपोर्ट

ओवल की पिच पर गेंदबाज़ों को काफी मदद मिलती है. यहां के मौसम के हिसाब से पिच का अंदाज़ा लगाना थोड़ा मुश्किल है. इस हिसाब से पिच गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों दोनों को बराबर का फायदा मिल सकता है. इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका अदा करता है. टीमें टॉस जीतकर अक्सर पहले बल्लेबाज़ी का चुनाव करती हैं. वहीं पिछले मैचों में देखा गया है कि मैच के आखिरी दो दिनों पिच ड्राई हो जाती है, ऐसे में यहां स्पिनर्स भी अहम रोल अदा कर सकते हैं. 

कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी भिड़ंत को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 Hindi, स्टार स्पोर्ट्स 1 Hindi HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़. वहीं इसके अलावा फैंस अपने मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार एप पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर – एलेक्स केरी

बल्लेबाज – विराट कोहली, शुभमन गिल, स्टीवन स्मिथ, मारनस लबसचगने

ऑलराउंडर – रवींद्र जडेजा, कैमरून ग्रीन

गेंदबाज- पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

कप्तान – विराट कोहली

उपकप्तान – एलेक्स कैरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया – डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, टीएम हेड, सी ग्रीन, एटी केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एसएम बोलैंड, नाथन लियोन

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर) , शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, एम शमी

Also Read: WTC Final 2023: ओवल की पिच पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे टीम इंडिया को होगा फायदा

डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola