ePaper

WPL 2024: 23 फरवरी से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग, कहां देख सकेंगे लाइव, स्क्वायड पर भी डालें एक नजर

Updated at : 20 Feb 2024 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024: 23 फरवरी से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग, कहां देख सकेंगे लाइव, स्क्वायड पर भी डालें एक नजर

WPL 2024

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 23 फरवरी से होने वाला है. सभी मुकाबले बेंगलुरु और दिल्ली में खेल जाएंगे. पहला मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच होगा.

विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा संस्करण शुक्रवार 23 फरवरी से शुरू होने वाला है. कुल पांच टीमें- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. लीग चरण में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. पिछले साल इस लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था. एक बार फिर, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई अपने ट्रॉफी को बचाने मैदान पर उतरेगी.

WPL 2024: इन टीमों पर होंगी निगाहें
दूसरी ओर मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स 2023 में फाइनल तक पहुंची थी और इस बार उनका लक्ष्य एक कदम आगे बढ़कर चैंपियन बनना होगा. एमआई और डीसी के अलावा आरसीबी, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स से भी काफी उम्मीदें होंगी. स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण में चौथे नंबर पर थी. यहां आपको WPL के 2024 सीजन के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं.

WPL 2024: इन दो स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
अरुण जेटली सैटडियम, दिल्ली.

WPL 2024: टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नैट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना. अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, एसबी कीर्तना.

दिल्ली कैपिटल्स : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), अश्वनी कुमारी.

यूपी वारियर्स : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर , गौहर सुल्ताना, चमारी अथापटू.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स, नादिन डी क्लार्क.

गुजरात जायंट्स : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वोल्वार्ड्ट, शबनम एमडी, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति , तरन्नुम पठान, ली ताहुहू.

WPL 2024: लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट
महिला प्रीमियर लीग के सभी 22 मैचों का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. मैच भारत में जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे.

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल
23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
25 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस -एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
26 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
01 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
02 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
03 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
04 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
05 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
06 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
07 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
08 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
09 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
15 मार्च – (एलिमिनेटर) – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
17 मार्च – फाइनल – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola