ePaper

WPL 2024: UP vs RCB मैच से पहले जानें, बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Updated at : 04 Mar 2024 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024: UP vs RCB

WPL 2024: UP vs RCB

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आज 11वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (UP vs RCB) के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले चलिए जानते हैं बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आज 11वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (UP vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीम का आज ये पांचवां मुकाबला है. यूपी वारियर्स ने खेले गए चार मुकाबले में दो में जीत और दो में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने चार मुकाबले में दो में जीत और दो में हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है. पहले दो मैचों में सफलता के बाद, आरसीबी लगातार दो हार के बाद खेल में आ रही है और चौथे स्थान पर है. इस बीच, यूपी वारियर्स की नजर आज जीत की हैट्रिक पर है. सभी दर्शक जानना चाहते हैं कि यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम कैसा रहेगा और पिच की मदद किस टीम को मिलेगी. तो चलिए जानते हैं बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

WPL 2024: UP vs RCB: मौसम पूर्वानुमान

AccuWeather के मुताबिक, मैच के दिन धुंधली धूप रहेगी. यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी मैच के दौरान बारिश  की कोई संभावना नहीं है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 और 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

WPL 2024: UP vs RCB: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हाल ही में क्रिकेट मैचों में व्यस्त है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर सीमित ओवरों में अधिक रन बनते हैं. 10 खेलों के बाद, WPL 2024 में इस स्थान पर औसत पारी का स्कोर 145 है. यूपी  वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स आगामी मैच में इस स्कोर को पार करने का लक्ष्य रख सकते हैं.

WPL 2024: यूपी वारियर्स की संभावित प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान)/(विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11

सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह

WPL 2024: यूपी वारियर्स की महिला टीम

एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, दानी व्याट, वृंदा दिनेश , साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लार्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश , एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola