ICC World Cup 2023: पाकिस्तान ही नहीं इन टीमों से भी अबतक नहीं हारा भारत, देखें रोचक आंकड़े
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Oct 2023 12:27 PM
world cup records पाकिस्तान के अलावा केन्या ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत कभी नहीं हारा. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ हो रहा है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस बार भारतीय टीम को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के पास 2011 के इतिहास को दोहराने का मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार भी वर्ल्ड कप के सारे मुकाबले भारत में ही खेले जा रहे हैं. वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम पाकिस्तान से अबतक एक भी मैच नहीं हारी है. हालांकि पाक टीम के अलावे भी कई टीमें हैं, जिससे भारत नहीं हारा. आइए आंकड़ों पर एक नजर डालें.
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
वर्ल्ड कप में अबतक भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय टीम ने सभी 7 मैचों में पाकिस्तान को हराया है. इस तरह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 7-0 का रहा है. हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दो बार हराया है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 7 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत को 5 बार जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है.
भारत इन टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में अबतक नहीं हारा भारत
पाकिस्तान के अलावा केन्या ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत कभी नहीं हारा. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली. इसके साथ ही भारतीय टीम आयरलैंड से भी अबतक वर्ल्ड कप में नहीं हारा. दोनों के बीच दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों में भारत को जीत मिली है. नीदरलैंड के साथ भी भारत ने वर्ल्ड कप में दो मैच खेले, जिसमें दोनों में जीत मिली. यूएई, नामीबिया, अफगानिस्तान, बरमूडा और ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ भी भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में एक-एक मुकाबले खेले, जिसमें भारत को सभी मैचों में जीत मिली.
वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने 1975 से 2019 तक अबतक कुल 84 मैच खेले हैं, जिसमें 53 में भारत को जीत मिली है और 29 में हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई पर समाप्त हुआ. वर्ल्ड कप में भारत का जीत का प्रतिशत 63.09 रहा है.
ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाली टीम
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक मैच खेलने वाली टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में अबतक 94 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 69 में जीत और 23 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का जीत का प्रतिशत सबसे शानदार रहा है. 73.40 प्रतिशत से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की है.
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
-
8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, दोपहर दो बजे से मैच.
-
11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर दो बजे से मैच.
-
14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर दो बजे से मैच.
-
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, दोपहर दो बजे से मैच.
-
22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर दो बजे से मैच.
-
29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर दो बजे से मैच.
-
02 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, दोपहर दो बजे से मैच.
-
05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन, कोलकाता, दोपहर दो बजे से मैच.
-
12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










