World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत के बाद प्वाइंट्स में बड़ा उलटफेर

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत के बाद प्वाइंट्स में बड़ा उलटफेर

Hyderabad: Netherlands’ Roelof van der Merwe tries to reach the crease during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and Netherlands, at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium, in Hyderabad, Monday, Oct. 9, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI10_09_2023_000421A)

न्यूजीलैंड की टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 अबतक सबसे शानदार रहा है. किवी टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को भी 99 रनों के बड़े अंतर से हराया.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में अबतक 6 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. सभी 10 टीमें एक-एक मैच खेल चुके हैं. जबकि न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने अबतक दो-दो मैच खेल लिए हैं. 6 मुकाबले पूरे होने के बाद वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देख जा रहा है.

लगातार दो मैच जीतकर न्यूजीलैंड टॉप पर

न्यूजीलैंड की टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 अबतक सबसे शानदार रहा है. किवी टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को भी 99 रनों के बड़े अंतर से हराया. लगातार दो जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड के दो जीत के बाद दो अंक हो चुके हैं और नेट रन रेट +1.958 है.

लगातार दो हार के बाद भी नीदरलैंड 8वें स्थान पर

वर्ल्ड कप में पहली जीत के लिए तरस रही नीदरलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है. लगातार दो हार के बाद उसके शून्य अंक हैं और नेट रन रेट -1.800 है. नीदरलैंड को पाकिस्तान के हाथों पहली हार मिली थी. पाकिस्तान ने उसे 81 रन से हराया था. फिर न्यूजीलैंड ने भी उसे 99 रन से हराया.

विस्फोटक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका नंबर दो पर

वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ विस्फोट जीत दर्ज की थी. जिसका लाभ उसे प्वाइंट्स टेबल में मिला है. दक्षिण अफ्रीका +2.040 नेट रन रेट और दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 428 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली, फिर श्रीलंका को 326 पर रोक दिया. इस तरह से अफ्रीका ने पहले मैच में 102 रनों की बड़ी जीत दर्ज की.

Also Read: World Cup 2023: विश्व कप में जब-जब भारतीय टीम ने पहला मैच जीता, सेमीफाइनल तक जरूर पहुंची

पाकिस्तान नंबर तीन और बांग्लादेश चौथे स्थान पर

वर्ल्ड कप में एक-एक मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर बनी हुई है. पाकिस्तान के दो अंक और नेट रन रेट +1.620 है. जबकि बांग्लादेश के दो अंक और नेट रन रेट +1.438 है. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था.

Also Read: World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली, वॉर्नर चमके

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत प्वाइंट्स टेबल में नंबर पांच पर

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम दो अंक और +0.883 नेट रन रेट लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

भारत से हारकर ऑस्ट्रेलिया नंबर 6 पर, इंग्लैंड सबसे आखिरी स्थान पर

भारत से मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम -0.883 नेट रन रेट के आधार पर 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि अपना पहला मैच हारने के बाद अफगानिस्तान -1.438 नेट रन रेट लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गया है. दो हार के बाद नीदरलैंड -1.800 नेट रन रेट के साथ 8वें, श्रीलंका -2.040 नेट रन रेट के साथ नंबर 9 और इंग्लैंड की टीम -2.149 नेट रन रेट के साथ सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola