World Cup: भारत के लिए सेमीफाइनल में खतरा बन सकता है यह 'भारतीय' खिलाड़ी, रोहित सेना को रहना होगा सावधान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Nov 2023 7:05 PM

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया है. अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 565 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन
undefined

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम लगातार 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ सेमीफाइल में पहुंच चुकी है. भारत को अपना आखिरी लीग मैच दीपावली के दिन 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलना है. प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. दूसरे स्थान पर रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्वालीफाई किया, तो तीसरे नंबर पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची. पाकिस्तान के बाहर होते ही न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

undefined

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है पहला सेमीफाइनल

सेमीफाइनल का मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन और चौथे स्थान पर मौजूद टीम के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान के बाहर होते ही न्यूजीलैंड का रास्ता सेमीफाइनल के लिए साफ हो चुका है. वैसे में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

undefined

वर्ल्ड कप में दूसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीमें

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दूसरी बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी. 2019 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हुईं थीं. जिसमें न्यूजीलैंड से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था. भारत के पास 2019 में मिली हार का बदला लेने का मौका है. हालांकि चार साल पहले मिली हार से सबक लेते हुए भारत को न्यूजीलैंड से सावधान रहना होगा.

undefined

न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को ‘भारतीय’ खिलाड़ी से ही खतरा

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को भारतीय मूल के खिलाड़ी से ही खतरा है. यहां बात रचिन रविंद्र की हो रही है. रचिन रविंद्र का जुड़ाव भारत से रहा है. उनके माता-पिता बेंगलुरु के रहने वाले हैं. 90 के दशक में माता-पिता न्यूजीलैंड में शिफ्ट कर गये. हालांकि रचिन के दादा-दादी भारत में ही रहते हैं.

undefined

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया है. अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 565 रन बना लिए हैं.

undefined

25 साल से कम उम्र में एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

रचिन रविंद्र – 565 रन – 2023

सचिन तेंदुलकर- 523 रन – 1996

बाबर आजम – 474 रन, 2019

एबी डिविलियर्स – 372 रन, 2007

undefined

डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र का यह डेब्यू वर्ल्ड कप है. जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. रविंद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेयरस्टो ने 2019 में 532 रन बनाए थे. जबकि 2019 में ही बाबर आजम ने 474 रन बनाए थे.

undefined

गोल्डन बैट की रेस में रचिन रविंद्र

गोल्डन बैट की रेस में रचिन रविंद्र दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रविंद्र दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि पहले स्थान पर डी कॉक हैं. डी कॉक ने 4 शतकों की मदद से कुल 591 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola