स्कॉटलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंजबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Updated:
विज्ञापन

WI vs SCO (Image: X)

WI vs SCO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है. इसमें टॉस स्कॉटलैंड ने जीता है. स्कॉटलैंड ने बॉलिंग करने का फैसला लिया है. टीम की कमान इस बार अनुभवी कप्तान शाय होप के हाथों में है, जो अपनी शांत रणनीति और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं स्कॉटलैंड की अगुवाई रिची बेरिंगटन कर रहे हैं.

विज्ञापन

WI vs SCO: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है. इसमें टॉस स्कॉटलैंड ने जीता है. स्कॉटलैंड ने बॉलिंग करने का फैसला लिया है. दोनों टीम का प्लेइंग 11 जारी हो चुका है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहा है. वेस्टइंडीज टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड हैं. टीम में कई बड़े हिटर मौजूद हैं, लेकिन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज टीम की कमान इस बार अनुभवी कप्तान शाय होप के हाथों में है, जो अपनी शांत रणनीति और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं स्कॉटलैंड की अगुवाई रिची बेरिंगटन कर रहे हैं. टॉस के बाद स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस के बाद कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करना चाहती है, क्योंकि उन्हें दोपहर में लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा सही लगता है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक शानदार मौका है और टीम इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित है.

WI vs SCO: दोनों टीमों का प्लेइंग 11

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मंसी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी, सफयान शरीफ

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाय होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

बेंगलुरु में स्कॉटलैंड टीम की तैयारी

स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने बताया कि टीम के माहौल में काफी सकारात्मक माहौल है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का अच्छा साथ दे रहे हैं. भारत में आकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना उनके लिए बहुत खास अनुभव है. कप्तान के तौर पर अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ चुनौतियां जरूर आई हैं, लेकिन बेंगलुरु में टीम ने एक हफ्ते तक अच्छी तैयारी की है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाय होप ने बताया कि कोलकाता में वेस्टइंडीज की कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं. हालांकि वह उस समय टीम में नहीं थे, लेकिन मौजूदा टीम के कुछ खिलाड़ी यहां पहले खेल चुके हैं और उस अनुभव का फायदा टीम को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola