सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अपने तलाक की आधिकारिक घोषणा कब करेंगे, किया जा रहा ऐसा दावा
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 28 Nov 2022 11:01 PM
भारतीय टेनिस स्टार शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की खबरों से सोशल मीडिया अटा पड़ा है. हालांकि दोनों ने अपने तलाक की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक टीवी शो के कारण दोनों ने अब तक इसकी घोषणा नहीं की है. शो खत्म होने के बाद दोनों ऐलान करेंगे.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अपने कथित तलाक को लेकर हाल ही में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. अफवाहें हैं कि दोनों अलग हो गये हैं और लंबे समय तक साथ नहीं रह रहे हैं. कुछ अफवाहों में यह भी दावा किया गया कि शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ संबंधों को लेकर सानिया को धोखा दिया है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सामने आयी ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब ने अभी तक आधिकारिक रूप से अलग होने की घोषणा क्यों नहीं की है. ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक जोड़े के रूप में अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण अपने तलाक में देरी कर रहे हैं. द सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनमें से एक कारण ‘द मिर्जा मलिक शो’ है. उसके अनुबंध के अनुसार उन्हें इस संवेदनशील जानकारी का खुलासा नहीं करना है. शो खत्म होने के बाद ही दोनों अपने तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर पायेंगे.
Also Read: Sania Mirza-Shoaib Malik: सानिया मिर्जा के अलावा इन भारतीय महिलाओं ने की पाकिस्तानी खिलाड़ियों से शादी
सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम पर लगातार कुछ पोस्ट कर रही हैं जिससे प्रशंसकों और मीडिया को भ्रम में डाला हुआ है. उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनके बीच सब ठीक है. कुछ दिनों पहले सानिया ने “अपने आप को एक ब्रेक देना” सीखने के बारे में एक भावनात्मक कविता साझा की. इसके बाद तलाक की चर्चा छिड़ गयी. टेनिस स्टार ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, ‘आप इंसान हैं, प्रकाश और अंधेरे से बने हैं. थोड़ा नाजुक होने की अनुमति देने के लिए खुद को पर्याप्त प्यार करें. अपने आप को उन दिनों में आराम देना सीखें जब आपका दिल काफी भारी महसूस करता है.
उसकी दूसरी पोस्ट ‘नयी शुरुआत’ के बारे में थी और इसमें लिखा था, ‘और सुबह की रोशनी अल्लाह की ओर से एक संदेश है. आपको बता रही हूं कि आपके पास अभी भी नयी शुरुआत करने का मौका है. फैंस अभी भी तलाक को लेकर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सानिया और उनके बेटे की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बेटे के साथ भारत आने का दावा किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले शोएब मलिक ने अपने बेटे के जन्मदिन की तस्वीर साझा की थी, जिसमें सानिया भी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










