क्या होता अगर विवयन रिचर्ड्स आज के दौर में आईपीएल खेल रहे होते ?

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2020 7:56 PM

विज्ञापन

इयान स्मिथ का कहना है कि अगर उस के जमाने में अगर आईपीएल या कोई और भी टी- 20 लीग होती तो वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स सबसे महंगे खिलाड़ी बनते.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ का कहना है कि अगर उस के जमाने में आईपीएल या कोई और भी टी- 20 लीग होती तो वेस्टइंडीज के रिचर्ड्स सबसे महंगे खिलाड़ी बनते. उन्होंने ये बातें आईसीसी की वीडियो सीरीज इनसाइड आउट में कही.

उन्होंने कहा वो किसी भी दशक के किसी भी प्रारूप में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी होते. उनका स्ट्राइक रेट देखने से ये बात सामने आती है कि वो टी- 20 के एक बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते. आप उनके स्ट्राइक रेट उठा कर देख लेंगे तो आपको खुद ब खुद पता चल जाएगा.

वो उस दौर के सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी हैं जो कि उस वक्त पर किसी और खिलाड़ी का नहीं था. अगर वो अभी आईपीएल खेल रहे होते तो उन्हें लेने के लिए फ्रेंचाइजियों की होड़ लगी होती, उन्होंने यहां तक भी उनके तारीफ में कह दी कि उन्हें बेन स्टोक्स और पैट कमिंस को मिलाकर जितनी रकम बनती है उससे भी ज्यादा रकम में उन पर बोली लगती.

Also Read: आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी मौजूदा बेस्ट वनडे 11 की टीम, विकेट कीपर और कप्तान का नाम है चौंकाने वाला

वो अभी के जितने भी खिलाड़ी हैं सभी को वो कमाई के मामले में पीछे छोड़ देते. आपको बता दें कि स्टोक्स और पैट कमिंस आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं. स्मिथ ने आगे कहा वह टी-20 के लिजेंड होते और वो दर्शकों को खूब मनोरंजन कराते, जब आप सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विश्व एकादश का चयन करेंगे उनका नाम हमेशा आपके जेहन में होगा.

बता दें कि विवयन रिचर्ड्स आईपीएल के अपने दौर के सबसे आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 187 वनडे मैचों में 6721 रन बनाए, जबकि उनके नाम 121 टेस्ट में 8540 रन हैं. उस वक्त वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 90 से ऊपर का था. उस दौर में क्रिकेट खेलना और भी कठिन था, क्योंकि अभी क्रिकेट के नियम को आसान बना दिया गया. उस वक्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो सुविधाएं नहीं मिलती थी. जो आज के समय में मिलती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola