Watch: विराट कोहली लंदन में मना रहे हैं छुट्टियां, पत्नी और बेटी के साथ वीडियो हुआ वायरल

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद विराट कोहली छुट्टियां मनाने लंदन गए हुए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं. लंदन में छुट्टियां मनाते विराट कोहली और उनके परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद ब्रेक पर हैं. वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. तीन मैच हो चुके हैं और चौथा मुकाबला एक दिसंबर को खेला जाएगा. विराट कोहली सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है. बीसीसीआई ने युवाओं की टीम चुनी है. भारत दो मुकाबले जीत चुका है और सीरीज पर कब्जा करने के लिए बस एक जीत की जरूतर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज की है. वर्ल्ड कप में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया.
विराट कोहली का वीडियो वायरल
विराट कोहली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते दिख रहे हैं. कोहली के साथ उनके फैंस ने कुछ तस्वीरें भी क्लिक की. वीडियो में अनुष्का अपनी बेटी के साथ खेलती नजर आ रही हैं. बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. टीम इंडिया अब अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान लगा चुका है. इसलिए युवाओं को आजमाया जा रहा है.
Also Read: विराट कोहली वनडे और टी20 क्रिकेट से लेंगे संन्यास? अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का लिया फैसला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार कर रहे हैं कप्तानी
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कप्तान बनाया गया है. अब तक हुए तीन मुकाबलों में बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. लेकिन गेंदबाज अबतक लय में नहीं आए हैं. इसी वजह से भारत तीसरे टी20 मुकाबले में 22 के सकोर का बचाव नहीं कर पाया. आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा 21 रन बचाने में कामयाब नहीं हो सके और भारत हार गया.
@imVkohli and @AnushkaSharma spotted in Winter wonderland, Hyde park, London. pic.twitter.com/AdoeWgZgyk
— Tujhme Rab Dikhta Hai Yaara Main Kya Karu (@Taanispov) November 30, 2023
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा दिसंबर में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. वहां भारत को तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलना है. यह दौरा जनवरी के पहले सप्ताह में समाप्त होगा. बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार को शामिल किया जाता है या नहीं. कयास लगाए जा रहे हैं कि सफेद गेंद की सीरीज में कोहली नजर नहीं आएंगे, वह केवल टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे.
Also Read: क्या विराट कोहली हो गए हैं सच में चोटिल, जानें क्यों अपलोड की ऐसी तस्वीर
केवल टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली
एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 आई और वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. टी20 विश्व कप 2022 के बाद से ही सबसे छोटे प्रारूप में कोहली के भविष्य पर चर्चा चल रही है. अनुभवी बल्लेबाज लगातार टी20 मैचों से दूर रह रहे हैं, लेकिन वनडे में उनकी अनुपस्थिति सबको हैरान करेगी. वहीं सफेद गेंद सीरीज के लिए रोहित शर्मा के खेलने पर भी संशय बरकरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










