Watch: रचिन रवींद्र ने सीएसके फैन को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल 2024 के लिए मिनी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को खरीदा. रचिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह सीएसके के एक फैन को ऑटोग्राफ देते नजर आते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का भारत से खास नाता है. अब यह क्रिकेटर आईपीएल में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलता दिखेगा. इस खिलाड़ी को आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में सीएसके ने खरीदा है. नीलामी के बाद से सीएसके के फैंस ने इस क्रिकेटर को अपना मान लिया है और उन्होंने हाल ही में एक उत्साही प्रशंसक के साथ एक दिल छू लेने वाला पल बिताया. उन्होंने सीएसके के एक फैन को उनके पोस्टर पर ऑटोग्राफ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रचिन रवींद्र का यह वीडियो सीएसके फैंस क्लब के पेज से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में सीएसके का एक प्रशंसक एक प्लेकार्ड लेकर उनके पास आया, जिसमें फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले प्रमुख क्रिकेटरों की तस्वीरें थीं. रवींद्र तुरंत कार से बाहर निकले और प्रशंसक के लिए प्लेकार्ड पर ऑटोग्राफ दिया. फैन अपने प्लेकार्ड पर रचिन का ऑटोग्राफ लेकर काफी खुश था.

Also Read: रचिन रवींद्र ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग का था ऐसा रिएक्शन

सीएसके ने 14 करोड़ में डेरिल मिशेल का खरीदा

आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिनमें रचिन रवींद्र भी हैं. सीएसके के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये लगाई गई. पांच बार के चैंपियन ने उस समय सभी को चौंका दिया जब उन्होंने अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा.

सीएसके के खिलाड़ियों की सूची

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

1. रचिन रवींद्र (1.8 करोड़ रुपये)

2, शार्दुल ठाकुर (4 करोड़ रुपये)

3. ड्रेयल मिशेल (14 करोड़ रुपये)

4. समीर रिजवी (8.4 करोड़ रुपये)

5. मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये)

6. अवनीश राव अरावली (20 लाख रुपये)

रिटेन किए गए खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रीटोरियस, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति.

रिलीज किए गए खिलाड़ी

ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन जगदीसन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा (रिटायर).

Also Read: एमएस धोनी को यह पाकिस्तानी फूड है काफी पसंद, फैन को दी पाकिस्तान जाने की सलाह, देखें Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola