Live Updates

VIVO IPL 2021 DC vs PBKS : मयंक पर धवन पड़े भारी, दिल्ली ने पंजाब को 7 विकट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Ahmedabad: Prithvi Shaw and Shikhar Dhawan of Delhi Capitals during match 25 of the Indian Premier League 2021 between the Delhi Capitals and the Kolkata Knight Riders, held at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, April 29, 2021. (PTI Photo/ Sportzpics for IPL)(PTI04_29_2021_000227B)

IPL 2021 : आईपीएल 2021 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने पंजाब के 167 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर और 4 गेंदों में हासिल कर लिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 166 रन बनाया. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं…

विज्ञापन

8 मैचों में 6ठी जीत के बाद 12 अंक लेकर दिल्ली टॉप पर

8 मैचों में 6ठी जीत के बाद दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है. दिल्ली के कुल 12 अंक हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अब चेन्नई की टीम पहुंच गयी है. चेन्नई के 7 मैचों में 5 जीत और दो हार के बाद कुल 10 अंक हैं. जबकि दिल्ली से हारकर पंजाब अंक तालिका में अब 6ठे स्थान पर पहुंच गया है.

मयंक पर धवन पड़े भारी

मयंक अग्रवाल ने पंजाब की ओर से नाबाद 99 रन बनाये, लेकिन उनकी पारी बेकार गयी. दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 47 गेंदों में दो छक्के और 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे. धवन के अलावा पृथ्वी ने भी तूफानी पारी. उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाये.

दिल्ली ने पंजाब को 7 विकट से रौंदा

आईपीएल 2021 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स 7 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने पंजाब के 167 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर और 4 गेंदों में हासिल कर लिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 166 रन बनाया था

दिल्ली को दूसरा झटका, स्मिथ 24 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 13वें ओवर में दूसरा झटका लगा. स्टीव स्मिथ 22 गेंदों में एक चौके की मदद से 24 रन बनाकर म्रेडिथ की गेंद पर आउट हुए. इस समय दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 15 ओवर में 141 रन है. पंत 12 और धवन 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

दिल्ली को पहला झटका, पृथ्वी 39 रन बनाकर आउट

दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा। पृथ्वी ने 39 रन बनाए. बरार ने पृथ्वी को अपना शिकार बनाया. पृथ्वी ने 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 22 गेंदों में 39 रन बनाये.

डेब्यू कप्तानी में मयंक ने रचा इतिहास

मयंक अग्रवाल ने कप्तानी में डेब्यू करते हुए इतिहास रच डाला है. वो डेब्यू कप्तानी में सबसे अधिक रन बनाने वाले आईपीएल के दूसरे कप्तान बन गये हैं. डेब्यू कप्तानी में संजू सैमसन टॉप पर हैं. उन्होंने 119 रन बनाये थे. जबकि मयंक अग्रवाल ने नाबाद 99 रन बनाये. इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर ने नाबाद 93 रन बनाये थे. जबकि पोलार्ड ने कप्तानी में डेब्यू करते हुए 83 रन बनाये थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola