CSK vs SRH : डुप्लेसिस और गायकवाड़ की आंधी में उड़े सनराइजर्स, चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

New Delhi:David Warner captain of Sunrisers Hyderabad during match 23 of the Indian Premier League between the Chennai Super Kings and the Sunrisers Hyderabad held at the Arun Jaitley Stadium, New Delhi, Wednesday, April 28, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_28_2021_000234A)

VIVO IPL 2021 CSK vs SRH Match Highlights : आईपीएल 2021 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. चेन्नई ने हैदराबाद के 171 रन को 18 ओवर और 3 गेंदों में 3 विकेट खोकर 173 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की ओर से डु प्लेसिस और गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जमाये. इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल 2021 के प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

सनराइजर्स को हराकर चेन्नई फिर से टॉप पर 

सनराइजर्स को 7 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स फिर से अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है. 6 मैचों में लगातार पांच जीत के बाद चेन्नई के कुल 10 अंक हो गये हैं. चेन्नई का नेट रन रेट सबसे अच्छा है. दूसरे नंबर अब आरसीबी की टीम पहुंच गयी है. आरसीबी के भी 10 अंक हैं.

हैदराबाद की ओर से वॉर्नर और मनीष पांडे ने भी जमाये अर्धशतक, लेकिन हार गयी टीम

हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे ने अर्धशतक जमाये, इसके बावजूद टीम हार गयी. वॉर्नर ने 55 गेंदों में दो छक्के और 3 चौके की मदद से 57 रन बनाये. वहीं मनीष पांडे ने 46 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 गेंदों में 61 रन बनाये.

हैदराबाद की ओर से राशिद खान एक मात्र सफल गेंदबाज

हैदराबाद की ओर से केवल राशिद खान ने विकेट चटकाये. उन्होंने चेन्नई के सभी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिये.

डुप्लेसिस और गायकवाड़ की आंधी में उड़ा सनराइजर्स, चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2021 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मैच में चेन्नई ने हैदराबाद के 171 रन के लक्ष्य को 18 ओवर और 3 गेंदों में 3 विकेट खोकर 173 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की ओर से डु प्लेसिस और गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जमाये. चेन्नई की ओर से मोइन ने 15, रैना ने 17 और जडेजा ने 7 रन बनाये. रैना और जडेजा अंत तक आउट नहीं हुए.

चेन्नई को लगातार दो झटका, मोइन-डु प्लेसिस आउट

चेन्नई को 15वें ओवर में राशिद खान ने दो झटका दिया. मोइन अली को उन्होंने 15 रन पर पवेलियन भेजा, उसके बाद डुप्लेसिस को 56 के स्कोर पर आउट किया. मोइन ने 8 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके जमाये. वहीं डुप्लेसिस ने 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के जमाये.

चेन्नई को पहला झटका, गायकवाड़ 75 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज रुतुरात गायकवाड़ 44 गेंदों में 12 चौके की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ का विकेट राशिद खान ने लिया. चेन्नई का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 129 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola