VIVO IPL 2021 DC vs RCB : रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 1 रन से हराया, पंत और हेटमायर का अर्धशतक बेकार
Ahmedabad: Rishabh Pant captain of Delhi Capitals reacts during the Vivo Indian Premier League 2021 between the Delhi Capitals and the Royal Challengers Bangalore held at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, Tuesday, April 27, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL) (PTI04_27_2021_000242B)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DC vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाया. जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना पायी. दिल्ली पर जीत दर्ज कर आरसीबी फिर से अंक तालिका में टॉप में पहुंच गयी. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. कोहली ने आखिरी ओवर सिराज को फेंकने के लिए बुलाया, जबकि क्रीज पर पंत और हेटमायर की जोड़ी थी. पहली गेंद पर पंत ने एक रन लिया. दूसरी गेंद पर हेटमायर ने एक रन बनाये और पंत को वापस स्ट्राइक पर भेजा. तीसरी गेंद पर पंत कोई रन नहीं बना पाये. चौथी गेंद पर पंत ने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अब टीम को जीत के लिए 2 गेंद में 10 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर पंत ने चौका जड़ दिया. अब 1 गेंद में दिल्ली को 6 रन चाहिए थे. पंत ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया. इस तरह से आरसीबी 1 रन से मैच जीत लिया.
पंत और हेटमायर का अर्धशतक बेकार
दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जमाया और आखिर तक आउट भी नहीं हुए. लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाये. पंत ने 48 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाये. जबकि हेटमायर ने 25 गेंदों में 4 छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाये. इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 18 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाये. स्टोइनिस ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 22 रन बनाये.
रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 1 रन से हराया
आईपीएल 2021 के 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाया. जवाब में दिल्ली की टीम 4 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना पायी.
दिल्ली को चौथा झटका, स्टोइनिस 22 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. स्टोइनिस हर्षल पटेल की गेंद पर 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 22 रन बनाकर एबी डिविलियर्स के हाथों कैच आउट हुए.
दिल्ली को तीसरा झटका, पृथ्वी शॉ 21 रन बनाकर आउट
दिल्ली को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में तीसरा झटका लगा है. शॉ को हर्षल पटेल ने डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. शॉ ने 18 गेंदों का सामना, जिसमें तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाये.
सिराज की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को लगा दूसरा झटका
मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने स्टीव स्मिथ को केवल 4 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. सिराज ने स्मिथ को डिविलियर्स के हाथों कैच कराया. स्मिथ ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका भी लगाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए