Virat Kohli Records In JSCA: रांची में फिर गरजा किंग कोहली का बल्ला, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Nov 2025 7:37 PM
शतक जड़ने के बाद विराट कोहली, फोटो PTI
Virat Kohli Records In JSCA: रांची महेंद्र सिंह धोनी का होम टाउन है. लेकिन कैप्टन कूल के होम ग्राउंड में किंग विराट कोहली का दबदबा रहा है. कोहली को JSCA International Stadium Complex की पिच बहुत पसंद है. यहां उनका बल्ला खूब चलता है. रांची में कोहली का एक छत्र राज रहा है. उनके बल्ले से रन बरसे हैं. जेएससीए स्टेडियम में विराट कोहली ने कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. रविवार 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 135 रनों की शतकीय पारी खेली और वनडे में अपने नाम 52 शतकों का रिकॉर्ड दर्ज करा लिया.
Table of Contents
Virat Kohli Records In JSCA: रांची के जेएससीए स्टेडियम में किंग कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की शतकीय पारी खेली. कोहली की शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
कोहली ने छक्के से अर्धशतक और चौके से पूरा किया शतक
विराट कोहली का बल्ला जेएससीए स्टेडियम में किस तरह से गरजा है, उसे आप इसी से समझ सकते हैं कि उन्होंने छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया, तो चौके की मदद से शतक बनाया. कोहली ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक और 102 गेंदों में शतक पूरा किया.

विराट कोहली के नाम जेएससीए में सबसे अधिक वनडे रन का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने जेएससीए स्टेडियम में सबसे अधिक वनडे रन बनाए हैं. 6 मैचों की 5 पारियों में विराट कोहली ने रांची में अब तक 519 रन बना लिए हैं. इस मामले में उनके करीब कोई भी खिलाड़ी नहीं दिख रहा है. श्रीलंका के एंजेलो डेविस मैथ्यूज और ग्लेन जेम्स मैक्सवेल 139 रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. रांची में धोनी ने 4 मैचों की 3 पारियों में केवल 47 रन बनाए हैं. जिसमें 26 उनका उच्चतम स्कोर रहा है.
जेएससीए में सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली
विराट कोहली ने जेएससीए में सबसे अधिक वनडे शतक जमाए हैं. अब तक कोहली ने रांची में 3 शतक बनाए हैं. इसके अलावा उनके नाम जेएससीए में एक अर्धशतक भी शामिल है. भारत के किसी एक मैदान में तीन शतक जमाने का कारनामा कोहली पहले भी कर चुके हैं. इससे पहले कोहली ने विशाखापत्तनम और पुणे में कर दिखाया है.
किसी एक भारतीय स्टेडियम में सबसे ज्यादा ODI शतक
5 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, रांची
7 इनिंग में 3 शतक – सचिन तेंदुलकर, वडोदरा
7 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, विशाखापत्तनम
8 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, पुणे

जेएससीए के सिक्सर किंग विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी छक्का मारने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन जेएससीए के सिक्सर किंग विराट कोहली हैं. कोहली अब तक 14 छक्के लगा चुके हैं और 50 चौके भी जड़े हैं. जेएससीए में सबसे अधिक छक्का मारने के मामले में मैथ्यूज (10 छक्के) दूसरे और मैक्सवेल (8 छक्के) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. धोनी के बल्ले से रांची में एक छक्का और 4 चौके निकले हैं.
कोहली ने मैथ्यूज की बराबरी की
जेएससीए मैदान में टॉप स्कोरर के रूप में मैथ्यूज का दबदबा कायम था. मैथ्यूज ने 2014 में 139 रनों की पारी खेली थी. लेकिन अब विराट कोहली ने भी 139 रन बनाकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli 52nd ODI Century: धोनी के शहर में कोहली का धमाल, वनडे में जड़ दिया 52वां शतक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










