IND vs NZ: विराट कोहली धर्मशाला के 'किंग', एक शतक की मदद से जड़ चुके हैं इतने रन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Oct 2023 10:48 AM
Pune: India's Virat Kohli celebrates after scoring the winning runs as well as his century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI10_19_2023_000368A)
विराट कोहली का बल्ला धर्मशाला में जमकर बोला है. इस मैदान पर कोहली ने अबतक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 212 रन बनाये हैं. कोहली का इस ग्राउंड में सर्वोच्च स्कोर 127 रन का रहा है. कोहली यहां एक बार नॉट आउट भी रहे हैं.
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज दोपहर दो बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेंगी. जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाए. दोनों टीमें अबतक अपने सारे चार मुकाबले जीत लिए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों और तीन-तीन मैच जीतना है. वैसे में आज का मैच काफी रोमांचक हो सकता है. धर्मशाला में रन बनाना आसानी नहीं होगा. लेकिन इस मैदान पर विराट कोहली का जलवा कायम है. अगर ये कहा जाए कि कोहली यहां के किंग हैं, तो कोई गलत नहीं होगा.
धर्मशाला में विराट कोहली के बल्ले से निकला सबसे अधिक रन, जड़ चुके हैं शतक
विराट कोहली का बल्ला धर्मशाला में जमकर बोला है. इस मैदान पर कोहली ने अबतक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 212 रन बनाये हैं. कोहली का इस ग्राउंड में सर्वोच्च स्कोर 127 रन का रहा है. कोहली यहां एक बार नॉट आउट भी रहे हैं. कोहली ने इस मैदान में 22 चौके और 4 छक्के भी लगाए हैं.
धर्मशाला में केवल चार खिलाड़ियों ने लगाया शतक
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अबतक केवल चार बल्लेबाजों ने ही शतक लगाया है. इस सूची में विराट कोहली, इंग्लैंड के डेविड मलान, इयान रोनाल्ड बेल और वेस्टइंडीज के मार्लन नथानिएल सैमुअल्स का नाम शामिल है.
Also Read: Dharamshala Weather Report: बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच? मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट
डेविड मलान हैं धर्मशाला के टॉप स्कोरर
धर्मशाला में भले ही विराट कोहली ने सबसे अधिक 212 रन बनाए हैं, लेकिन इस मैदान में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम दर्ज है. उन्होंने यहां 10 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया और 16 चौके व 5 छक्के भी लगाए. इस मैदान में दूसरे टॉप स्कोरर विराट कोहली रहे हैं. कोहली ने यहां 127 रनों की पारी खेली थी. सबसे राहत की बात है कि इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 85 रनों की नाबाद पारी खेली है. मुकाबला 16 अक्टूबर 2016 को खेला गया था.
Also Read: IND VS NZ, HEAD TO HEAD: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड के लिए अच्छा नहीं रहा है धर्मशाला
न्यूजीलैंड के लिए धर्मशाला का ग्राउंड अच्छा नहीं रहा है. धर्मशाला में न्यूजीलैंड की टीम केवल एक मैच खेली है, जिसमें उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. जबकि चार मैचों में भारत को यहां दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी बार यहां 10 दिसंबर 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










