विराट कोहली और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे वनडे, टी20 सीरीज, बीसीसीआई ने दिया जवाब

Updated at : 30 Nov 2023 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे वनडे, टी20 सीरीज, बीसीसीआई ने दिया जवाब

New Delhi: India's Rohit Sharma walks off the field after his dismissal as Virat Kohli pats him during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 11, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_11_2023_000441A)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. टी20 और वनडे सीरीज से चूकने वाले दो बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा के हैं. हालांकि बीसीसीआई ने दोनों के चयन नहीं होने के कारण का भी खुलासा किया है.

विज्ञापन

अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम चयन के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में हुई. टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम का चयन किया गया. टीम की घोषणा के बाद फैंस हैरान दिखे, क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम टी20 और वनडे टीम से गायब है. भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. दौरे के दौरान, भारत ए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और एक अंतर-स्क्वाड तीन दिवसीय मैच भी खेलेगा.

सूर्या टी20 और केएल राहुल वनडे के बने कप्तान

ऐसा माना जा रहा था कि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करते दिखेंगे, लेकिन बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कुछ और ही था. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव की टी20 की कप्तानी सौंपी गई है. टी20 टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं वनडे में टीम की कप्तानी का जिम्मा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिया गया है.

Also Read: Watch: विराट कोहली लंदन में मना रहे हैं छुट्टियां, पत्नी और बेटी के साथ वीडियो हुआ वायरल

चोटिल नहीं है विराट और रोहित

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 और वनडे से बाहर होने का कारण कोई चोट नहीं है. बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों ने अपनी इच्छा से बीसीसीआई से कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे के सफेद गेंद चरण से ब्रेक लेना चाहते हैं. बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दौरे के व्हाइट-बॉल चरण से ब्रेक के लिए बोर्ड से अनुरोध किया था. मोहम्मद शमी वर्तमान में चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है. अभिमन्यु ईश्वरन की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है.’

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Also Read: विराट कोहली और रोहित शर्मा रो रहे थे, वर्ल्ड कप फाइनल में हार पर अश्विन का बड़ा खुलासा

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola