ePaper

केवल जिम नहीं ये हैं Virat Kohli के फिटनेस का असली राज, अनुष्का ने भी मानी उनकी सलाह

Updated at : 17 Nov 2023 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
केवल जिम नहीं ये हैं Virat Kohli के फिटनेस का असली राज, अनुष्का ने भी मानी उनकी सलाह

ऐसे में फाइनल के इस मुकाबले में लोग विराट कोहली से एक विराट पारी की उम्मीद कर रहे है. विराट कोहली की जिम में मेहनत हर किसी ने देखी है. लेकिन, क्या आपको पता है कि उनके फिटनेस का असली राज कुछ और है. अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

विश्व कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल का मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को विराट कोहली से काफी ज्यादा उम्मीदें है. सेमीफाइनल के मुकाबले में विराट कोहली ने सचिन कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा.

undefined

ऐसे में फाइनल के इस मुकाबले में लोग विराट कोहली से एक विराट पारी की उम्मीद कर रहे है. विराट कोहली की जिम में मेहनत हर किसी ने देखी है. लेकिन, क्या आपको पता है कि उनके फिटनेस का असली राज कुछ और है. अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते है.

undefined

टीम इंडिया के लिए 2008 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते समय विराट कोहली गोल- मटोल चेहरे वाले एक युवा खिलाड़ी थे लेकिन अब वह दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं.

undefined

वह न केवल फिट हुए हैं बल्कि टीम के अंदर भी फिटनेस कल्चर ले आए हैं और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. विराट कोहली यह भी मानते हैं कि शाकाहारी बनने के कारण भी उन्हें बहुत लाभ हुआ है.

undefined

उन्होंने पिछले साल शाकाहारी बनने का निर्णय लिया था. विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘शाकाहारी बनने के बाद मुझे यह पता चला कि इतने वर्षों से डाइट के बारे में मेरी जो सोच थी वो बस एक कल्पना भर थी. शाकाहारी बनने के बाद से मुझे जैसा महसूस हुआ वैसा जीवन में पहले कभी नहीं हुआ.’

undefined

इसके बाद भी विराट कोहली ने एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं शाकाहारी जरूर हूं लेकिन विगन नहीं.

undefined

बता दें कि उन्होंने इस डाइट को इतना फॉलो किया जिससे उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह प्रभावित हो गई और उन्होंने भी शाकाहारी बनने का निर्णय किया जिसकी घोषणा उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी थी.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola