ePaper

Vijay Hazare Trophy : युजवेंद्र चहल ने दिखाया दम, चार विकेट चटकाकर हरियाणा को दिलाई जीत

Updated at : 11 Dec 2023 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy : युजवेंद्र चहल ने दिखाया दम, चार विकेट चटकाकर हरियाणा को दिलाई जीत

बंगाल की ओर से खेलते हुए शहबाज अहमद के अलावा और कोई भी खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं दिखा पाया. शहबाज अहमद ने 118 गेंद खेलकर 100 रन बनाए, जिसमें चार चौका और चार छक्का शामिल है. हरियाणा की ओर से युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए.

विज्ञापन
undefined

Vijay Hazare Trophy Haryana vs Bengal : विजय हाजरे ट्राॅफी के फर्स्ट क्वार्टर फाइनल में आज हरियाणा ने बंगाल को चार विकेट से हराया. मैच के हीरो युजवेंद्र चहल और अंकित कुमार रहे. हरियाणा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले खेलते हुए बंगाल की टीम ने 50 ओवर में 225 रन बनाया.

undefined

बंगाल की ओर से खेलते हुए शहबाज अहमद के अलावा और कोई भी खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं दिखा पाया. शहबाज अहमद ने 118 गेंद खेलकर 100 रन बनाए, जिसमें चार चौका और चार छक्का शामिल है. हरियाणा की ओर से युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए.

undefined

बंगाल के 225 रन के जवाब में हरियाणा ने छह विकेट खोलकर 45.1 ओवर में 226 रन बना लिए. हरियाणा की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी रहे युवराज सिंह, हिमांशु राणा अशोक मानेरिया, अंकित कुमार, रोहित शर्मा और निशांत सिंधू. हरियाणा को जीत के लिए अभी 94 रन और बनाने हैं. आज के मैच के हीरो युजवेंद्र चहल ही रहे, जिन्होंने बंगाल की टीम को 225 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.

undefined

हरियाणा की ओर से अंकित कुमार ने अच्छी बैटिंग की और शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 102 गेंद में 102 रन बनाए. अशोक मेनारिया ने 39 रन बनाए हैं, जिसमें पांच चौके शामिल हैं.

Also Read: Virat kohli anniversary : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच एक वक्त हो गया था ब्रेकअप, आज ऐसी है बाॅडिंग
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola