ePaper

U-19 World Cup 2024: सरफराज खान के भाई मुशीर ने जड़ा शतक, भारत ने आयरलैंड को 201 रनों से रौंदा

Updated at : 25 Jan 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
U-19 World Cup 2024: सरफराज खान के भाई मुशीर ने जड़ा शतक, भारत ने आयरलैंड को 201 रनों से रौंदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा है. भारत ने आज के अपने मुकाबले में आयरलैंड को 201 रन से रौंदकर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने शानदार शतक जड़ा. उसके बाद का काम गेंदबाजों ने कर दिया.

विज्ञापन
undefined

मुशीर खान के शतक के बाद नमन तिवारी और स्वामी पांडे की धारदार गेंदबाजी से भारत ने अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को यहां आयरलैंड को 201 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

undefined

भारत के 302 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तिवारी (53 रन पर चार विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर पांडे (21 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 29.3 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ढेर हो गई.

undefined

आयरलैंड की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेनियल फोर्किन ने सर्वाधिक नाबाद 27 रन बनाए. टीम ने 45 रन तक ही आठ विकेट गंवा दिए थे और उसकी हार का अंतर और बड़ा हो सकता था लेकिन फोर्किन ने ओलिवर रिली (15) के साथ नौवें विकेट के लिए 39 और लिन लुटोन (07) के साथ अंतिम विकेट के लिए 16 रन जोड़कर टीम का स्कोर तिहरे अंक तक पहुंचाया.

undefined

फोर्किन और रिली के अलावा दोनों सलामी बल्लेबाज जोर्डन नील (11) और रेयान हंटर (13) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. इससे पहले भारत ने मुशीर के 118 रन और कप्तान उदय सहारन (84 गेंद में 75 रन) के साथ उनकी 156 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 301 रन बनाए.

undefined

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया था. दो मैच में दो जीत से भारत ग्रुप ए में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और उसका अगले चरण में जगह बनाना लगभग तय है.

undefined

मुशीर के बड़े भाई सरफराज ने भी गुरुवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 161 रन की पारी खेली. मुशीर ने 106 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के मारे. मुशीर 66 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली 34 गेंद में शतक तक पहुंचे.

undefined

भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल संभवत: सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी सचिन धास ने अंत में नौ गेंद में 21 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जो इस मैदान पर अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वोच्च स्कोर है. भारत ने अंतिम 10 ओवर में 119 रन बटोरे.

undefined

मुशीर ने लय में आने में समय लिया लेकिन फिर आयरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान पर चारों तरफ शॉट खेले. ऑन साइड पर मजबूत मुशीर ने अपने सभी छक्के स्क्वायर लेग, डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के बीच मारे. उन्होंने विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ओलिवर रिली (55 रन पर तीन विकेट) पर भी दो छक्के मारे.

undefined

पहले मैच की तरह सहारन ने एक बार फिर एंकर की भूमिका निभाते हुए स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और मुशीर को उनका नैसर्गिक आक्रामक खेल खेलने दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola