हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया
ipl 2020, Chennai vs Hyderabad : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां मैच आज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) और डेविड वार्नर (David Warner) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के टक्कर जारी है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था. चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन 7 रन से हार मिली
हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को सात रन से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे.जवाब में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए.
पांच ओवर में ही गिर गये थे चेन्नई के दो विकेट
पांच ओवर में ही चेन्नई के दो विकेट गिर गये हैं. वॉटसन 6 बॉल में एक रन बनाकर आउट हो गये तो अंबाती रायुडू जिनसे बहुत सारी उम्मीदें थी चोटिल होने के बाद टीम में इनकी वापसी हुई थी 8 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हो गये.
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी धौनी की सेना
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौनी की सेना,चेन्नई की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे हैं फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन.
हैदराबाद ने चेन्नई को दिया था 165 रन का लक्ष्य
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाये. हैदराबाद ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया लेकिन प्रियम गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अद्धशतक जड़ा और टीम का स्टोर आगे बढ़ाते रहे. सनराइजर्स के लिये प्रियम गर्ग ने 26 गेंद में 51 रन बनाये
हैदराबाद ने 15वें ओवर में पूरा किया था सैकड़ा
हैदराबाद ने 15वें ओवर में सैकड़ा जड़ा. ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका जड़ा.
14वें ओवर में 13 रन
दो विकेट गिरने के बाद युवा बैट्समैन ने जोश दिखाया और 14वें ओवर में एक चौका और छक्का जड़ा और कुल 13 रन बनाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए