ePaper

Test Match: आज से शुरू हो रहे हैं दो टेस्ट मुकाबले, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

Updated at : 21 Aug 2024 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Test Match

Test Match

Test Match: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. आज से दो टेस्ट मैच शुरू हो रहे हैं. जिसका वो सभी लुत्फ उठा सकेंगे. एक टेस्ट मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

Test Match: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. आज से दो टेस्ट मैच शुरू हो रहे हैं. जिसका वो सभी लुत्फ उठा सकेंगे. एक टेस्ट मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. ये दोनों टेस्ट मैच तीन सीरीज वाली होगी. दो टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली टीम अपनी अपनी टीम सीरीज को जीत जाएगी. अगर आप टेस्ट क्रिकेट देखने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए तो खुशी की बात कि आपके लिए एक साथ दो टेस्ट मैच शुरू हो रहे हैं. तो मैच से पहले चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और मुफ्त में देख सकते हैं और दोनों टेस्ट मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं.

Test Match: रावलपिंडी में खेला जाएगा BAN vs PAK मैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा है. शुरू होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी. ये मुकाबला पहले कराची स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन नवीनीकरण के कारण इस मैच को रावलपिंडी में शिफ्ट कर दिया कर दिया गया है.

ALSO READ: IPL 2023 में BCCI हुई मालामाल, जानें कैसे और कितने की हुई कमाई

Test Match: भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टेस्ट को आप सभी भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं देख सकेंगे. ये मुकाबला भारत में किसी भी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाएगा. इसके अलावा भारत में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी नहीं होगी. आप इस मुकाबले को क्रीक बज्ज के माध्यम से देख सकते हैं.

Test Match: इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा ENG vs SL टेस्ट मैच

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी.

Test Match: भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. सोनी नेटवर्क के सोनी टेन 5 एसडी और सोनी टेन 5 एचडी चैनल पर इंग्लैंड और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का प्रसारण भारत में होगा. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज आप टीवी के साथ-साथ मोबाइल पर भी देख सकेंगे. सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और फैन कोड पर होगी.

ALSO READ: MS Dhoni ने दोस्तों संग ढ़ाबे पर उठाया भोजन का लुत्फ, मौज-मस्ती करते आए नजर

कहां खेला जा रहा है BAN vs PAK टेस्ट मैच?

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा है. शुरू होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

आज कौन दो टेस्ट मैच शुरू हो रहे हैं?

आज से दो टेस्ट मैच शुरू हो रहे हैं. जिसका वो सभी लुत्फ उठा सकेंगे. एक टेस्ट मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा BAN vs PAK टेस्ट मैच?

BAN vs PAK टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे से होगी. ये मुकाबला पहले कराची स्टेडियम में खेला जाना था.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola