ePaper

World Cup 2023: टीम इंडिया शान से सेमीफाइनल में, श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated at : 02 Nov 2023 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: टीम इंडिया शान से सेमीफाइनल में, श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mumbai: India's Mohammed Shami with teammates celebrate taking 5 wickets in the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Sri Lanka, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Thursday, Nov. 2, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_02_2023_000358B) *** Local Caption ***

बल्लेबाजों के कमाल के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से रौंद डाला. मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज को तीन सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका दिया.

विज्ञापन
undefined

विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बल्ले से कमाल के बाद मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी में फंसकर श्रीलंका की पूरी टीम 55 रनों पर आउट हो गई. भारत ने यह मुकाबला 302 रनों से जीत लिया. यह वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है. इस मैच में कई रिकॉर्ड बनें.

undefined

श्रीलंका के लिए सबसे छोटा वनडे स्कोर

43 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पार्ल, 2012

50 बनाम भारत, कोलंबो, 2023

55 बनाम भारत, मुंबई, 2023*

55 बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह 1986

67 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2014

73 बनाम भारत, त्रिवेन्द्रम 2023

undefined

पूर्ण-सदस्यीय टीम द्वारा विश्व कप में सबसे कम स्कोर

55 – श्रीलंका बनाम भारत, वानखेड़े, 2023*

58 – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011

74 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1992

undefined

वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

317 – भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

304 – जिम्बाब्वे बनाम यूएई, हरारे, 2023

302 – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, 2023*

290 – न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, एबरडीन 2008

275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015

undefined

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर

50 – श्रीलंक, कोलंबो 2023

55 – श्रीलंका, मुंबई, 2023*

58 – बांग्लादेश, मीरपुर 2014

65 – जिम्बाब्वे, हरारे 2005

73 – श्रीलंका, त्रिवेन्द्रम 2023

undefined

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

45 – मोहम्मद शमी*

44 – जहीर खान

44 – जवागल श्रीनाथ

33 – जसप्रीत बुमराह

31 – अनिल कुंबले

undefined

बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की आंधी में पूरी श्रीलंकाई टीम उड़ गई. 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गयी. मोहम्मद शमी ने पांच विकेट अपने नाम किया, जबकि मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए.

undefined

पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. इससे पहले विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की 80 से अधिक रनों की पारी के दम पर भारत ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 357 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था.

undefined

भारत के 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम मोहम्मद शमी (18 रन पर पांच विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और मोहम्मद सिराज (16 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.4 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola