स्कॉटलैंड में इन्जॉय करते हुए मोहम्मद शमी ने डाला वीडियो तो वाइफ हसीन जहां ऐसे दिया जवाब
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jul 2021 2:26 PM
Team India Cricketer Mohammed Shami and Hasin Jahan : मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया है, जिसमें वह स्कॉटलैंड की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां भले ही अगल हो गये हो पर सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ कोई ना कोई कनेक्शन जरूर ढूंढ लेते हैं. मोहम्मद शमी और हसीन जहां दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बता दें कि सोमवार को टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला जहां वह स्कॉटलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. वहीं हसीन जहां ने भी शमी का वीडियो आने के बाद अपना भी पोस्ट शेयर किया हो जो काफी वायरल हो रहा है.
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो किया है, जिसमें वह स्कॉटलैंड की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वहीं इस पोस्ट के बाद हसीन जहां ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को अपडेट किया. हसीन जहां ने अपनी बेटी के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में हसीन जहां बीच पर बेटी संग मस्ती के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही. मजेदार बात यह है कि शमी का वीडियो वायरल होने के बाद हसीन जहां ने अपनी इंस्टाग्राम स्टीरा को अपडेट किया.
हसीन जहां अपनी फिटनेस का भी बहुत ध्यान रखती हैं. सोशल मीडिया पर काफी लोग हसीन जहां (Hasin Jahan) को फॉलो करते हैं. मोहम्मद शमी से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. गौरतलब हो कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी और उनके बड़े भाई के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगायी थें. हसीन ने शमी पर कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध और मारपीट का आरोप लगायी थी. जबकि शमी के बड़े भाई पर रेप का आरोप लगायी थी. हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगायी थी. जिसके चलते बीसीसीआई ने शमी के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया था और उनका सलाना कॉट्रेक्ट भी रोक दिया था. हालांकि जांच में मैच फिक्सिंग जैसा कुछ मामला नहीं पाये जाने पर बीसीसीआई ने शमी को क्लीन चीट दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










