World Cup 2023: तमीम इकबाल ने चोट के दावे से किया इनकार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर ‘गंदे खेल’ का लगाया आरोप

तमीम इकबाल ने कहा, आपको यह समझना होगा कि मैं किस मानसिकता से गुजर रहा हूं. मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी पारी खेली और मैं इससे खुश था. लेकिन अचानक इस तरह के शब्द कुछ ऐसे नहीं थे जिन्हें मैं स्वीकार कर सकता था.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश और श्रीलंका ने सबसे आखिर में टीम की घोषणा की. बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम (bangladesh cricket squad for world cup 2023) में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को शामिल नहीं किया गया. बताया गया कि उन्हें चोट की वजह से टीम में नहीं रखा गया है. टीम की घोषणा के बाद तमीम का बयान सामने आया है. उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने टीम चयन में बोर्ड का गंदा खेल बताया.
तमीम ने चोटिल होने के दावे को किया खारिज
बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल ने खुलासा किया और बताया, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों से कहा था कि वे आगामी विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार न करें, क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में बाहर निकलने या निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया था. विश्व कप 2023 टीम से बाहर किए जाने के बाद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो संदेश में अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि वह बीसीबी के गंदे खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. तमीम ने कहा, हमारे क्रिकेट से जुड़े बोर्ड के एक शीर्ष स्तर के अधिकारी ने मुझे फोन किया और कहा कि आप विश्व कप में जाएंगे और फिटनेस प्रबंधन करके आपको खेलना होगा. फिर उन्होंने कहा, अगर आप खेलते हैं तो हम आपको निचले क्रम में भेजने की योजना बना रहे हैं.
आप समझ सकते हैं मैं किस मानसिकता से गुजर रहा हूं : तमीम
तमीम इकबाल ने कहा, आपको यह समझना होगा कि मैं किस मानसिकता से गुजर रहा हूं. मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी पारी खेली और मैं इससे खुश था. लेकिन अचानक इस तरह के शब्द कुछ ऐसे नहीं थे जिन्हें मैं स्वीकार कर सकता था. मैं पिछले 17 वर्षों से एक ही स्थिति में खेल रहा हूं और मैंने कभी भी तीन या चार पर बल्लेबाजी नहीं की. अगर मैं तीन या चार पर बल्लेबाजी कर रहा होता और बाद में मेरी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होता तो उस स्थिति में इसे समायोजित किया जा सकता था. लेकिन मुझे तीसरे और चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने का कोई अनुभव नहीं है. मुझे लग रहा था कि मुझे मजबूर किया जा रहा है. उस वक्त मैंने कहा था कि अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो मुझे मत भेजिए क्योंकि मैं इस गंदे खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहता. बाद में मैंने उनसे काफी बातें कीं जिनके बारे में मैं खुलासा नहीं करना चाहता.
Also Read: ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 सफल कप्तान, लिस्ट में एमएस धोनी भी शामिलबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तमीम के चाटिल होने की दी थी जानकारी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते समय बताया था कि चोट की वजह से तमीम इकबाल को टीम में शामिल नहीं किया गया है. बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने तमीम को टीम में जगह नहीं दिए जाने के बारे में बताया था, हम सभी जानते हैं कि तमीम इकबाल लंबे समय से चोट के कारण परेशान हैं. हमने तमीम के साथ इस पर चर्चा की. उसके बाद ही फैसला लिया गया. उन्होंने आगे कहा, विश्व कप अभियान में हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.
Also Read: ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 टीमों का ऐलान, इन 150 खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें Full Squadsबांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










