ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 टीमों का ऐलान, इन 150 खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें Full Squads
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Sep 2023 8:04 PM
World Cup 2023 All 10 teams announced: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रहा है. इस बार हिस्सा ले रही हैं सभी 10 टीमों ने 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर दिया है. 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक एक सप्ताह पहले बांग्लादेश और श्रीलंका ने टीम की घोषणा की. तो आइये देखें टीमों ने किन-किन खिलाड़ियों को Squads में जगह दी है.
28 सितंबर तक सभी टीमों को करना था 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शामिल सभी टीमों को 28 सितंबर तक 15 सदस्यीय Squads का ऐलान करना था. जबकि 26 सितंबर तक सभी 10 टीमों ने टीम की घोषणा कर दी. बांग्लादेश और श्रीलंका ने सबसे आखिर में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.
सभी 10 की सदस्यीय टीमें इस प्रकार हैं
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव.
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा और मिचेल स्टार्क.
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम.
श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुनिथ वेललागे, कासुन रजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका.
दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जैनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन और लिजाड विलियम्स.
Also Read: रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती, वर्ल्ड कप 2023 से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दिया यह संदेश
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और विल यंग.
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स.
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बैस डिलीड, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकरन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










