ePaper

T20 World Cup 2024: भारत बनाम यूएसए मैच में इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

Updated at : 12 Jun 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: भारत बनाम यूएसए मैच में इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

T20 World Cup 2024: India vs USA

T20 World Cup 2024: भारत और यूएसए के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को सुपर8 में इंट्री मिल जाएगी. हारने वाली टीम के पास भी और मौके होंगे.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुधवार को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला दोनों ही देशों के लिए काफी अहम है, जीतने वाली टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. दोनों ने ही टीमों ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. यूएसए ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को धो डाला था. उस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ था. भारत का आखिरी मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 के मामूली स्कोर पर अपने सभी विकेट 19 ओवर में गंवा दिए. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 6 रन से पाकिस्तान को हरा दिया. वह मुकाबला काफी रोमांचक था.

भारत के इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

विराट कोहली (भारत) : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं. अब तक दो मुकाबले में बल्ले से कोहली खास कमाल नहीं दिखा पाए है. उम्मीद की जा रही है कि यूएसए के खिलाफ उनका बल्ला जरूर बोलेगा. अपने पिछले पांच मैचों में कोहली ने केवल 85 रन बनाए हैं, जिसमें वर्ल्ड कप के दो मुकाबले शामिल हैं. दबाव में खेलने की उनकी क्षमता उन्हें भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है.
हार्दिक पांड्या (भारत) : बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने पिछले पांच मैचों में 65 रन बनाए हैं और छह विकेट लिए हैं. उनकी दाएं हाथ की मध्यम-तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी खेल को भारत के पक्ष में मोड़ सकती है.
जसप्रीत बुमराह (भारत) : भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और रनों पर अंकुश लगाने का काम किया. उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी का कोई तोड़ नहीं है.

T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के ख‍िलाड़ी ने बनाया ये रिकॉर्ड, 17 गेंदें खेलकर रचा कीर्तिमान

T20 World Cup इतिहास में डिफेंड किये गए 5 सबसे छोटे स्कोर

यूएसए के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजरें

आरोन जोन्स : शीर्ष क्रम के दाएं हाथ के बल्लेबाज जोन्स ने अपने पिछले पांच मैचों में 167 रन बनाए हैं. शीर्ष क्रम में उनका लगातार प्रदर्शन यूएसए के लिए महत्वपूर्ण होगा.
हरमीत सिंह : हरमीत एक ऑलराउंडर हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं. उन्होंने हाल के मैचों में एक विकेट लिया है और उनके दोहरे कौशल ने यूएसए की बल्लेबाजी लाइनअप में गहराई ला दी है.
जसदीप सिंह : अपने दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले जसदीप ने अपने पिछले पांच मैचों में दो विकेट चटकाए हैं. रन रोकने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की उनकी क्षमता उन्हें देखने लायक खिलाड़ी बनाती है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल.
संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम : स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola