बारबाडोस पहुंची Team India, सुपर-8 में इससे होगा पहला मुकाबला

T20 World Cup 2024: Indian team reached Barbados
T20 World Cup 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब सुपर-8 के मुकाबले खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा. टीम अपने अभियान को लेकर बारबाडोस पहुंच गई है.
T20 World Cup 2024 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब सुपर-8 के मुकाबले खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा. टीम अपने अभियान को लेकर बारबाडोस पहुंच गई है. हार्दिक पांड्या ने बारबाडोस पहुंचने के बाद इस जगह की तारीफ की. बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड़ कनाडा के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी फ्लाइट में नजर आए. हार्दिक पांड्या ने बारबाडोस पहुंचने के बाद कहा, ‘हम बारबाडोस में हैं. यहां बहुत ही खूबसूरत नजारा है. इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए इससे अच्छी जगह क्या हो सकती है.’
Table of Contents
T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के साथ होगा भारत का पहला मुकाबला
भारतीय टीम का सुपर-8 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. सभी कयास लगा रहे हैं कि ये मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा. यहां की पिच की बात करें तो, बारबाडोस की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. इस पिच की मदद मुख्य तौर पर स्पिन गेंदबाजों का साथ देती है. अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बल्लेबाजों को अफगानिस्तान की टीम दिक्कत में डाल सकती है. बाता दें, भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में दमदार प्रदर्शन किया था. उसने लगातार 3 मैच जीते थे और चौथा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
T20 World Cup 2024: ग्रुप मैचों में विराट का खराब रहा प्रदर्शन
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाहली बार ग्रुप मैचों में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभाई थी. कयास लगाई जा रही है कि सुपर-8 मुकाबले में विराट कोहली भारतीय टीम के तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. इसके साथ ही प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है. कुलदीप स्पिनर हैं और भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




