IND vs SA Final : टीम इंडिया को फाइनल मैच के लिए शुभकामना देते हुए सौरव गांगुली ने कहा-गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के नए कोच

Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का इंटरव्यू लिया है. हेड कोच के पद के लिए वे एकमात्र आवदेक थे, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के नए कोच होंगे.

विज्ञापन

IND vs SA Final : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को टीम का अगला कोच बताया है, उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, इसलिए संभव है कि वे टीम की कमान संभालें. सौरव गांगुली ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि टीम फाइनल जीतेगी, यह उम्मीद है.

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर का इंटरव्यू हेड कोच के पद को लेकर लिया है और चूंकि वे एकमात्र आवदेक इस पोस्ट के लिए थे, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के नए कोच होंगे. राहुल द्रविड़ अभी टीम इंडिया के कोच है, लेकिन टी20 विश्वकप के बाद उनका

सात महीने में दूसरे विश्वकप का फाइनल खेल रही है टीम इंडिया

सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया पिछले सात महीने में यह दूसरे विश्वकप का फाइनल खेल रही है, इस लिहाज से यह समझ जाना चाहिए कि टीम किस तरह का क्रिकेट खेल रही है और टीम के खिलाड़ी किसी लय में हैं. उन्होंने कहा कि टीम में आज कोई परिवर्तन होगा इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि यह रोहित शर्मा की लीडरशिप की क्वालिटी है.

विराट कोहली के प्रदर्शन पर सवाल बेमानी

सौरव गांगुली से जब विराट कोहली के प्रदर्शन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि विराट कोहली हर सीजन का प्लेयर है और उसके प्रदर्शन पर सवाल बेमानी है. वे बेहतर खेलेंगे. गांगुली ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम बहुत अच्छा खेल रही है और सामने दक्षिण अफ्रीका के जैसी मजबूत टीम है, इसलिए टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन को 1992 से देख रहा हूं. वे बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं.

Also Read : IND vs SA: IND बनाम SA मैच रद्द होने की स्थिति में रिजर्व डे कैसे काम करेगा ?

तीन स्पिनर्स के साथ खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया की रणनीति पर बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि आज टीम तीन स्पिनर्स के साथ खेलेगी क्योंकि सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम है. दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यह बड़ा अवसर है, क्योंकि वे पहली बार फाइनल में हैं. रोहित शर्मा फाइनल जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगे. टी20 के मुकाबले में अबतक टीम का प्रदर्शन जैसा रहा है उनका उत्साह चरम पर है.

Also Read : एबी डिविलियर्स ने फाइनल मैच से पहले वीडियो मैसेज जारी कर टीम को दी शुभकामनाएं, डेल स्टेन के लिए कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola