टी20 विश्व कप फाइनल में दर्शकों ने भी बनाया रिकॉर्ड, ओटीटी पर 5.3 करोड़ लोगों ने देखा मैच

India vs South Africa
T20 World Cup 2024 Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें भारत ने मैच को 7 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.
T20 World Cup 2024 Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को दुनियाभर में देखा गया. टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट फैन्स से जमकर जश्न मनाया. मैच के दौरान जहां बारबाडोस का स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था, वहीं लोगों ने मैच का आनंद अपने टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी देखा. मैच में कई सारे रिकॉर्ड बने, तो कई टूटे भी. इस दौरान दर्शकों ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच
टी20 विश्व कप फाइनल मैच को ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच पर 5.3 करोड़ लोगों ने देखा. हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर में हुए एकदिवसीय विश्वकप फाइनल मैच के रिकॉर्ड दर्शकों से कम रहा. शनिवार रात हुए टी-20 विश्वकप फाइनल मैच को जीतकर भारत ने आईसीसी ट्रॉफी उठाने के 13 साल के इंतजार को समाप्त किया. भारत-दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच को शनिवार को डिज्नी+हॉटस्टार ओटीटी मंच पर लगभग 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा.
भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को 5.9 करोड़ लोगों ने देखा
पिछले साल 20 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 50 ओवरों के प्रारूप के फाइनल मैच को देखने वालों की अधिकतम संख्या 5.9 करोड़ थी. हालांकि मेजबान देश भारत हार गया था. उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह 5.9 करोड़ अभी भी किसी भी क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सर्वोच्च दर्शक संख्या का रिकॉर्ड है. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को खेले गए नॉकआउट मैच में अधिकतम दर्शक संख्या 3.9 करोड़ रही थी. डिज्नी स्टार के पास ‘लीनियर’ और डिजिटल दोनों प्लेटफार्मों के लिए विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं. शनिवार के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी स्टार द्वारा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया गया, लेकिन दर्शकों की संख्या टेलीविजन दर्शक मापन निकाय ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा एक सप्ताह बाद ही जारी की जाएगी.
Also Read: Ravindra Jadeja Retirement: कोहली और रोहित के बाद रवींद्र जडेजा ने भी T20I से लिया संन्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










