WI vs RSA T20 WC: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Dubai: West Indies’ Akeal Hosein, 3rd left, celebrates after taking the wicket of England’s Liam Livingstone caught and bowled during the Cricket T20 World Cup match between England and the West Indies at the Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, UAE, Saturday, Oct. 23, 2021. AP/PTI(AP10_23_2021_000213B)
WI vs SA T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने पहले वेस्टइंडीज को 143 पर रोक दिया, फिर 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी हार
वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी हार थी. पहले इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, अब दक्षिण अफ्रीका ने. लगातार दो हार के बाद ग्रुप 1 के प्वाइंट टेबल में वेस्टइंडीज की टीम सबसे नीचे है.
वेस्टइंडीज की ओर से केवल अकील होसेन ने विकेट लिये
वेस्टइंडीज की ओर से केवल एक गेंदबाज ही विकेट ले पाया. अकील होसेन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को सुपर 12 के मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने पहले वेस्टइंडीज को 143 पर रोक दिया, फिर 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम और रस्सी वैन डेर डूसन ने नाबाद पारी खेली. एडेन मार्कराम ने 26 गेंदों में 4 छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 51 रन बनाया. जबकि डूसन ने 51 गेंदों में 3 चौके की मदद से नाबाद 43 रन बनाये.
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका, रीजा हेंड्रिक्स 39 रन बनाकर आउट
दक्षिण अफ्रीका को 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. रीजा हेंड्रिक्स 30 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. हेंड्रिक्स को अकील होसेन ने आउट किया.
दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, टेम्बा बावुमा 2 रन बनाकर आउट
दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत हुई है. सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा 2 रन बनाकर आउट हुए. टेम्बा ने 3 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो रन बनाये. टेम्बा को रसेल ने रन आउट किया.
वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 144 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवााकर 143 रन बनाया और दक्षिण अफ्रीका को 144 रन का लक्ष्य दिया. वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने सबसे अधिक रन बनाये. उन्होंने 35 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाये. जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने दो ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि केशव महाराज ने दो विकेट लिये. कैगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्टजे ने एक-एक विकेट चटकाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए