ePaper

क्या रहेगी रोहित शर्मा की कप्तानी या कोच से हटेंगे राहुल द्रविड़?

Updated at : 21 Dec 2022 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
क्या रहेगी रोहित शर्मा की कप्तानी या कोच से हटेंगे राहुल द्रविड़?

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का सफर समाप्त हो गया. टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गयी. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पर सवाल उठ रहे हैं. रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से नाकाम रहे. साथ ही उप कप्तान केएल राहुल भी नहीं चले.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया एडिलेड में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद बाहर हो गया. भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ के कोचिंग पर सवाल उठने लगे हैं. जानकारों को मानना है कि राहुल द्रविड़ टीम को टी20 के अनुरूप बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं कर पाये, इसकी वजह से टीम ने हर मैच में पावर प्ले में ज्यादा रन नहीं बनाये. साथ ही रोहित शर्मा भी अपने बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में कोई कमाल नहीं दिखा पाये. राहुल द्रविड़ के कोचिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं. जबकि विराट कोहली की उम्र को देखते हुए कई लोग इसे उनका आखिरी वर्ल्ड कप मान रहे हैं.

undefined

क्या रहेगी रोहित शर्मा की कप्तानी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने कुल छह मुकाबले खेले. इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने केवल नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली. उसके अलावा उन्होंने बाकी मैचों में 4, 15, 2, 15 का स्कोर किया. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी रोहित शर्मा 28 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. जबकि टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. इसके साथ-साथ प्लेइंग इलेवन के चयन में भी उनपर आरोप लग रहे हैं. युजवेंद्र चहल को एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया. केएल राहुल के खराब फॉर्म के बाद भी उन्हें हर मैच में ओपनिंग करने दी गयी. इन सब वजहों से रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.

undefined

क्या विराट कोहली का होगा आखिरी वर्ल्ड कप

विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने छह मैचों में चार में अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 50 रन बनाये. विराट कोहली ने इसी महीने अपना 34 जन्मदिन मनाया है. उनकी उम्र को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वह अगले टी20 वर्ल्ड कप में नजर न आयें. हालांकि क्रिकेट के दिग्गजों ने पिछले दिनों कहा था कि कोहली में अब भी काफी क्रिकेट बचा है. विराट कोहली इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने छह पारियों में 136.41 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाये. एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेश्नल क्रिकेट को अलविदा कहा था. हालांकि विराट ने संन्यास को लेकर कोई संकेत नहीं दिये हैं.

undefined

क्या कोच से हट सकते हैं राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ जब भारत के लिए खेला करते थे तो उन्हें दीवार की उपाधी दी जाती थी. वे एक बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज थे. ऐसा माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ टीम में टी20 फॉर्मेट की तरह का टेम्प्रामेंट नहीं ला पा रहे हैं. शायद यही वजह है कि टीम शुरुआती ओवरों में उस गति से रन नहीं बना पा रही, जिसकी टी20 फॉर्मेट में जरूरत होती है. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बीसीसीआई में नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा है. लेकिन टीम के टी20 वर्ल्ड कप में हार के काद द्रविड़ पर भी सवाल उठने शुरू हो गये हैं. हालांकि 2022 में टीम ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने इस साल अब तक 38 मैच खेले हैं और उनमें 27 मैचों में जीत दर्ज की है. 10 मैच हारे हैं और एक बिना रिजल्ट का रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola