T20 World Cup: बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रनों से हराया, सुपर 12 में जगह की पक्की

Muscat: Bangladesh's Mohammad Saifuddin, second left, is congratulated by teammate Mohammad Naim, right, after dismissing Papua New Guinea's Lega Siaka, second right, during the Cricket Twenty20 World Cup match between Bangladesh and Papua New Guinea in Muscat, Oman, Thursday, Oct. 21, 2021. AP/PTI Photo(AP10_21_2021_000163A)
तेज गेंदबाजों तास्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने भी क्रमश: 12 और 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. पीएनजी की ओर से शीर्ष सात बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे.
अल अमेरात : कप्तान महमूदुल्लाह के तूफानी अर्धशतक और शाकिब अल हसन के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 84 रन से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया. बायें हाथ के स्पिनर शाकिब ने नौ रन पर चार विकेट चटकाते हुए पीएनजी के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ तोड़ दी जिससे टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गयी.
तेज गेंदबाजों तास्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने भी क्रमश: 12 और 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. पीएनजी की ओर से शीर्ष सात बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे किपलिन डोरिगा (34 गेंद में नाबाद 46, दो चौके, दो छक्के) टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा नौवें नंबर पर उतरे चाड सोपर (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.
बांग्लादेश ने कप्तान महमूदुल्लाह (28 गेंद में 50 रन, तीन छक्के, तीन चौके) और शाकिब (46) की उम्दा पारियों ने सात विकेट पर 181 रन बनाए थे. लिटन दास ने भी 29 रन का योगदान दिया जबकि सैफुद्दीन ने अंत में छह गेंद में नाबाद 19 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया. बांग्लादेश ने अंतिम चार ओवर में 58 रन जोड़े. इस जीत से बांग्लादेश के तीन मैचों में दो जीत से चार अंक हो गये हैं लेकिन बेहतर रन गति के कारण उसका सुपर 12 में जगह बनाना तय हो गया है.
पीएनजी ने अपने तीनों मैच गंवाए. पीएनजी की टीम कभी लक्ष्य के आसपास पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी. सैफुद्दीन ने पारी के तीसरे ओवर में लेगा सेइका (05) को पगबधा करके पीएनजी को पहला झटका दिया जबकि तास्किन अहमद ने कप्तान असद वला (06) की पारी का अंत किया. शाकिब ने अपने पहले ही ओवर में चार्ल्स अमिनी (01) और साइमन अताई (00) को आउट करके पीएनजी को दोहरा झटका दिया.
Also Read: T20 WC: मेंटर धोनी की क्लास, ईशान किशन और ऋषभ पंत को दिया विकेटकीपिंग का टिप्स, वीडियो वायरल
पीएनजी की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 17 रन ही बना सकी. शाकिब ने इसके बाद सेसे बाउ (07) और हिरी हिरी (08) को भी पवेलियन भेजकर पीएनजी का स्कोर सात विकेट पर 29 रन किया. डोरिगा और सोपर ने विकेटों के पतन पर विराम लगाया. डोरिगा ने 14वें ओवर में मेहदी हसन पर पारी का पहला छक्का और दूसरी बाउंड्री लगाई. इसी ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा हुआ. सैफुद्दीन ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए सोपर को बोल्ड किया.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




