ऑयरलैंड की बड़ी जीत, ओमान को 96 रन से मिली हार

Updated:
विज्ञापन
ऑयरलैंड की बड़ी जीत, ओमान को 96 रन से मिली हार

IRE vs OMAN: ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आयरलैंड ने बैटिंग करते हुए ओमान को 236 रन का लक्ष्य दिया. कप्तान टकर ने 94 रन की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

IRE vs OMAN: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शनिवार को ओमान और आयरलैंड (Ireland vs Oman) के बीच मुकाबला शुरू खेला जा रहा है. ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इसके बाद कप्तान लोर्कन टकर ने टीम को संभाला और एक शानदार पारी खेली. जिसके चलते आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए.

ओमान को मिला 236 रन का टारगेट

ओमान और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. इस मैच में आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को पहला झटका टीम टेक्टर के रुप में 6 रन के स्कोर पर लगा. वहीं आयरलैंड ने पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए. इसके बाद कप्तान लोर्कन टकर ने मैदान पर आकर पारी को संभाला और एक कप्तानी पारी खेली. टकर ने 51 बॉल पर 94 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होने 10 चौके और चार छक्के लगाए. वहीं ओमान की ओर से शकील अहमद ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट निकाले.

पॉल स्टर्लिंग का बाहर 

आयरलैंड के कार्यवाहक कप्तान लोर्कन टकर ने टॉस के दौरान बताया कि पॉल स्टर्लिंग का चोटिल होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. टकर ने कहा कि स्टर्लिंग टीम के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उनका बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यह खेल का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि हमें अब आगे बढ़ना होगा और बाकी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी. टीम ने स्टर्लिंग की जगह टिम टेक्टर को शामिल किया है, जबकि बेंजामिन की जगह जोशुआ लिटिल की वापसी हुई है.

ये भी पढ़ें-

कोलंबो में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, गर्लफ्रेंड संग हार्दिक का वीडियो वायरल

हरमीत सिंह का डबल धमाका, नीदरलैंड्स को मिली हार, 93 रन से जीता यूएसए

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola