कोलंबो में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, गर्लफ्रेंड संग हार्दिक का वीडियो वायरल

Updated at : 14 Feb 2026 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK: Team india Reaches Colombo

अर्शदीप सिंह और माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पांड्या

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच गई है. वहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ, जिसमें अर्शदीप सिंह डांस करते दिखे. हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर फैसला आज प्रैक्टिस सेशन के बाद होगा.

विज्ञापन

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा. टीम ने अब तक खेले गए अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. सुपर-8 में जगह पक्की करने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. यहां 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 13 फरवरी को देर रात जब भारतीय टीम कोलंबो पहुंची, तो वहां खिलाड़ियों का ऐसा स्वागत हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. हवाई अड्डे पर पारंपरिक डांस के साथ टीम का वेलकम किया गया. इसी बीच एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी ग्रर्लफेंड के साथ नजर आए.

आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला

भारतीय टीम का अगला लक्ष्य पाकिस्तान को हराना है. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इससे पहले 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें उन्हें 93 रन से शानदार जीत मिली थी. इसके ठीक बाद 13 फरवरी को पूरी टीम दिल्ली से रवाना हुई देर रात कोलंबो पहुंचने पर खिलाड़ियों के चेहरे पर थकान की जगह खुशी और उत्साह साफ देखने को मिल रहा था.

कोलंबो में ग्रैंड वेलकम, अर्शदीप का डांस

जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो एयरपोर्ट से बाहर निकली, वहां का नजारा देखने लायक था. श्रीलंकाई डांसर्स ने अपने पारंपरिक अंदाज में नृत्य करके मेहमान टीम का स्वागत किया. इस दौरान माहौल इतना खुशनुमा हो गया कि टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुद को रोक नहीं पाए. अर्शदीप भी डांसर्स के साथ थिरकते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. खिलाड़ियों के जोरदार स्वागत ने मैच से पहले टीम का मनोबल और बढ़ा दिया है.

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा हुए स्पॉट

कोलंबो एयरपोर्ट पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी काफी सुर्खियों में रहे. वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. फैंस के बीच उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसके अलावा, नामीबिया के खिलाफ मैच में पूरी तरह फिट न होने के कारण प्लेइंग-11 से बाहर रहे अभिषेक शर्मा भी टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं. वह जसप्रीत बुमराह के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखे.

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस अहम मैच में स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इसको लेकर फैसला शनिवार यानी 14 फरवरी को होने वाले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद लिया जाएगा. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि टीम के बाकी सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट और मैच के लिए तैयार हैं.

प्वाइंट्स टेबल का हाल

नामीबिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में ईशान का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. पाकिस्तान के खिलाफ भी उनसे ऐसी ही उम्मीदें हैं. अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारत और पाकिस्तान दोनों के अभी चार-चार अंक हैं. दोनों ही टीमें अपने शुरुआती मैच जीत चुकी हैं, लेकिन टीम इंडिया का नेट रनरेट पाकिस्तान से बेहतर है. इसी वजह से भारतीय टीम अभी ग्रुप में पहले नंबर पर काबिज है.

ये भी पढ़ें-

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मोबाइल कौन छीन रहा है? पाक मैच से पहले तस्वीर वायरल

ये क्या फिर वही हो गया, मतलब इंडिया जीत रहा है T20 वर्ल्ड कप फाइनल

हरमीत सिंह का डबल धमाका, नीदरलैंड्स को मिली हार, 93 रन से जीता यूएसए

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola