ePaper

T20 World Cup: बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भी टीम इंडिया को नहीं आया रास, बनाया शर्मनाक टोटल

Updated at : 31 Oct 2021 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: बल्लेबाजी क्रम में बदलाव भी टीम इंडिया को नहीं आया रास, बनाया शर्मनाक टोटल

आज टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी बड़ा बदलाव किया गया था. सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में ईशान किशन को मौका दिया गया था और वो भी सलामी बल्लेबाजी का. रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजा गया था.

विज्ञापन

दुबई : न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने खासा निराश किया है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर जहां पहले गेंदबाजी का फैसला किया, टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन ही बना सकी. जबकि 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के हाथों मिली 10 विकेट से करारी हार के बाद आज के लिए टीम में कुछ बदलाव भी किया गया था.

आज टीम के बल्लेबाजी क्रम में भी बड़ा बदलाव किया गया था. सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में ईशान किशन को मौका दिया गया था और वो भी सलामी बल्लेबाजी का. रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजा गया था. केएल राहुल ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने गये थे. दोनों ही बल्लेबाजों ने आसान सा कैच थमाया और प्रशंसकों को खासा नाराज किया.

Also Read: AFG vs NAM T20 World Cup: 62 रन से अफगानिस्तान की जीत के बाद बदला प्वाइंट टेबल का समीकरण

भारत के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और रन बनाने की भूख उनके भीतर नजर ही नहीं आई. पहले मैच में पाकिस्तान से दस विकेट से हारने के बाद भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना है. भारत के अधिकांश बल्लेबाज डीप में आसान कैच देकर आउट हुए. भारतीय पारी में 54 डॉट गेंदें रही यानी कुल नौ ओवरों में रन ही नहीं बने.

पिच में कोई खराबी नहीं थी लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर चयन के मामले में चकमा खा गई. फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं करना टीम प्रबंधन को महंगा पड़ा. भारत के लिए सबसे बड़ा झटका रोहित शर्मा और विराट दोनों का खराब फॉर्म में रहना रहा. मध्यक्रम भी नहीं चल सका और इतने अहम मुकाबले में बतौर बल्लेबाज हार्दिक पंड्या नाकाम रहे. स्पिन गेंदबाजी को खेलने में महारथी माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाज फिरकी के जाल में फंस गये.

Also Read: AFG vs NAM T20 World Cup: एक तरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराया

केएल राहुल (18) ने दो चौके लगाये लेकिन 16 गेंद क्रीज पर रहने के दौरान वह सहज नहीं दिखे. टिम साउदी की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह सेंटनेर को कैच दे बैठे. रोहित शर्मा (14) को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर एडम मिल्ने ने जीवनदान दिया. इसके बाद उन्होंने उसे छक्का लगाया. ईश सोढी को हालांकि ऐसा ही शॉट खेलने के प्रयास में वह मार्टिन गुप्टिल को कैच दे बैठे. कोहली को सोढी ने सीमारेखा पर बोल्ट के हाथों लपकवाया. पंड्या और ऋषभ पंत नाकाम रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola