T20 World Cup 2021: इस दिन होगी टीम इंडिया की घोषणा, खिलाड़ियों के नामों पर लगा चुकी है मुहर !

Updated at : 06 Sep 2021 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2021: इस दिन होगी टीम इंडिया की घोषणा, खिलाड़ियों के नामों पर लगा चुकी है मुहर !

T20 World Cup 2021 यूएई और ओमान में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इधर खबर है कि टीम इंडिया का सिलेक्शन भी हो चुका है, बस अब घोषणा का इंतजार है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021: यूएई और ओमान में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इधर खबर है कि टीम इंडिया का सिलेक्शन भी हो चुका है, बस अब घोषणा का इंतजार है.

इनसाइटस्पोर्ट के अनुसार चेतन शर्मा की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने टी20 वर्ल्ड के लिए 15 सदस्यीय टीम पर मुहर लगा दिया है. पिछले दिनों चेतन शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ इस मसले पर इंग्लैंड में चर्चा हुई. चौथे टेस्ट से पहले तीनों दिग्गजों के बीच लंबी बैठक चली और टीम के चयन का अंतिम रूप दिया गया.

Also Read: T20 World Cup 2021: पाकिस्तान टीम की घोषणा, आसिफ की वापसी, फखर और सरफराज बाहर

इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि सोमवार शाम या फिर मंगलवार सुबह भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी जाएगी. बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कितने समय में खत्म होता है. अगर जल्द खत्म होती है, तो सोमवार शाम को ही टीम की घोषणा कर दी जाएगी. जबकि अगर मैच अपने तय समय के अनुसार खत्म होता है, तो टीम की घोषणा मंगलवार की सुबह कर दी जाएगी.

Also Read: IND vs ENG: इंग्लैंड में बिना कोच खेलेगी टीम इंडिया ? रवि शास्त्री आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव

मालूम हो आईसीसी ने 10 सितंबर से पहले सभी टीमों को टीम की घोषणा करने का निर्देश दिया था. वर्ल्ड कप में 28 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस बीच पाकिस्तान ने अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को टीम में जगह दी गई है, जबकि अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद को टीम से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola