ePaper

T20 World Cup: झारखंड के इस खिलाड़ी ने बढ़ाई कप्तान कोहली की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया तूफानी तेवर

Updated at : 19 Oct 2021 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: झारखंड के इस खिलाड़ी ने बढ़ाई कप्तान कोहली की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया तूफानी तेवर

T20 World Cup 2021, IND vs ENG : 82 रन की साझेदारी की पहले विकेट के लिए केएल राहुल और इशान किशन ने 50 गेंदों पर. 3 विकेट झटके मो शमी ने भारत की ओर से सबसे अधिक, बुमराह को मिला एक विकेट.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021, IND vs ENG : केएल राहुल और इशान किशन ने आकर्षक अर्धशतकीय पारियां खेल कर भारतीय शीर्ष क्रम की मजबूती की अच्छी बानगी पेश करने के साथ ही टीम को टी-20 विश्व कप के पहले अभ्यास मैच में सोमवार को यहां इंग्लैंड पर सात विकेट से जीत दिलायी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद पांच विकेट पर 188 रन बनाये, जिसमें जॉनी बेयरस्टॉ (36 गेंदों पर 49 रन) और मोईन अली (20 गेंदों पर नाबाद 43) ने अहम योगदान दिया. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 40 रन देकर तीन विकेट लिये.

राहुल ने 24 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रन, जबकि इशान ने 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 82 रन जोड़े. आखिर में रिषभ पंत (14 गेंदों पर नाबाद 29) और हार्दिक पंड्या (10 गेंदों पर नाबाद 16) ने टीम का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन पर पहुंचाया. कप्तान विराट कोहली ने टॉस के समय ही स्पष्ट कर दिया था कि मुख्य मैचों में रोहित शर्मा और राहुल पारी की शुरुआत करेंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयेंगे. रोहित को इस मैच में विश्राम दिया गया और उनकी जगह इशान ने पारी का आगाज किया, जिन्होंने अपना दावा मजबूती से पेश किया.

Also Read: एन श्रीनिवासन बोले- ‘धोनी के बिना सीएसके की कल्पना नहीं, सीएसके के बिना धोनी नहीं’
इशान ने बढ़ायी कोहली की टेंशन 

क्रिस वोक्स ने पारी के तीसरे ओवर में इशान का कैच छोड़ा. वोक्स अगला ओवर करने आये तो राहुल ने उन पर तीन चौके और एक छक्का जड़कर 18 रन बटोरे. इशान ने मार्क वुड के अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. इशान की तूफानी पारी ने कप्तान कोहली की ‘टेंशन’ जरूर बढ़ा दी होगी, क्योंकि रोहित के टीम में आने पर युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है. मालूम हो कि रोहित तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के नियमित ओपनर हैं। ऐसे में रोहित के किसी और नंबर पर खेलने की संभावना बिलकुल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola